गुलाबी नगरी में भक्ति की शाम: अनुराधा पौडवाल ने कृष्ण भजनों से बांधा समां, 'हरे कृष्ण' गूंज से झूम उठा सभागार

भक्ति रस में डूबा ऑडिटोरियम

गुलाबी नगरी में भक्ति की शाम: अनुराधा पौडवाल ने कृष्ण भजनों से बांधा समां, 'हरे कृष्ण' गूंज से झूम उठा सभागार
गुलाबी नगरी जयपुर में गुप्त वृन्दावन धाम द्वारा आयोजित दिव्य संगीत समारोह में पद्मश्री अनुराधा पौडवाल ने अपने सुरीली आवाज में प्रस्तुत कृष्ण भजनों से हजारों श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मानसरोवर के दीप स्मृति सभागार में गूंजे 'हरे कृष्णा, हरे राम' के महामंत्र पर पूरा ऑडिटोरियम भक्ति भाव में झूम उठा।

जयपुर। राजस्थान में जयपुर में प्रख्यात गायिका अनुराधा पौडवाल ने शनिवार को अपने सुरमय कृष्ण भजनों से गुलाबी नगरी को रंग दिया। गुप्त वृन्दावन धाम द्वारा आयोजित सजीव संगीत समारोह में अनुराधा पौंडवाल ने अपने भजनों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया । मशहूर गायिका को देखने के लिए पूरे जयपुर से बड़ी संख्या में हज़ारों लोग जुड़े। यह संगीत समारोह मानसरोवर के दीप स्मृति ऑडीटोरियम में आयोजित किया गया ।

अनुराधा ने जैसे ही अपनी मधुर आवाज़ में महामंत्र 'हरे कृष्ण, हरे राम' गाया वैसे ही सभागार में उपस्थित लोग झूम उठे । पूरा ऑडिटोरियम भक्ति के रस से सराबोर हो गया, प्रख्यात गायिका के मनमोहक कृष्ण भजनों को सुनकर लोग मोहित हो गये । पद्मश्री अनुराधा पौडवाल राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता गायिका हैं और पिछले 40 वर्षों से संगीत की दुनिया में सक्रिय हैं। गुप्त वृन्दावन धाम द्वारा आयोजित इस समारोह में उन्होंने अपनी सुरीली आवाज़ के जादू से सबको मोहित किया और ऑडिटोरियम की फ़िज़ा में सुरों की लहरियाँ बाँधी ।

कार्यक्रम में गुप्त वृन्दावन धाम के अध्यक्ष अमितासना दास ने बताया कि यह निर्माणाधीन मंदिर केवल एक पूजा स्थल नहीं, बल्कि दर्शन, हरिनाम संकीर्तन, प्रसाद वितरण, दिव्य ज्ञान, गौसेवा, संस्कार एवं भारतीय संस्कृति के संरक्षण का एक वैश्विक केंद्र बनेगा। प्रतिदिन हजारों लोगों को श्रीकृष्ण के दर्शन, भगवन्नाम, प्रसाद और आध्यात्मिक शिक्षा का लाभ मिलेगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इसरो (ISRO) की भविष्य की भूमिका को लेकर केंद्र सरकार पर अंतरिक्ष क्षेत्र के आक्रामक...
नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान पर जोर
ईरान पर अमेरिका का बड़ा आर्थिक वार: ट्रंप प्रशासन आज लगाएगानए प्रतिबंध; तेल, बैंकिंग और शिपिंग कंपनियां निशाने पर
अयोध्या में मछली भोज पर राजनीति गरमाई! योगी के आरोप पर अजय राय का पलटवार, कहा- आरोप साबित हुआ तो दे देंगे इस्तीफा
परिवहन विभाग के सभी उड़नदस्ता वाहनों की लाइव होगी लोकेशन, लापरवाही पर निरीक्षक और डीटीओ होंगे जिम्मेदार
कैग की रिपोर्ट में खुलासा: पेट्रोल-डीजल से रोजाना 60-70 करोड़ का राजस्व, सड़क उपकर के उपयोग पर सवाल
मेडिकल डिवाइस कंपनियों को बड़ी राहत: सरकार ने नियमों में बदलाव का प्रस्ताव रखा, अनुपालन लागत और मंजूरी समय होगा कम