एसीबी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित, अधूरे आवेदनों पर नहीं होगा विचार

समय-सीमा के भीतर आवश्यक दस्तावेजों सहित आवेदन प्रस्तुत करने का आग्रह

एसीबी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित, अधूरे आवेदनों पर नहीं होगा विचार
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) राजस्थान ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रिक्त पदों पर विशेष चयन प्रक्रिया के लिए पात्र अधिकारियों से आवेदन आमंत्रित किए। एएसपी या डीएसपी पद पर पांच वर्ष अनुभव रखने वाले अधिकारी नियंत्रक अधिकारी की अभिशंसा सहित 17 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी), राजस्थान में विशेष चयन एवं सेवा की विशेष शर्तें नियम, 2011 के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रिक्त पदों पर चयन के लिए इच्छुक एवं पात्र अधिकारियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जारी सूचना के अनुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा उप पुलिस अधीक्षक पद पर कम से कम पाँच वर्ष का अनुभव रखने वाले अधिकारी निर्धारित आवेदन प्रपत्र में अपने नियंत्रक अधिकारी की अभिशंसा सहित 17 अगस्त 2026 तक आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि अपूर्ण आवेदन अथवा निर्धारित अंतिम तिथि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। इसलिए पात्र अधिकारियों से समय-सीमा के भीतर आवश्यक दस्तावेजों सहित आवेदन प्रस्तुत करने का आग्रह किया गया है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

शेयर बाजार में आखिरी समय की खरीदारी से लौटी तेजी: सेंसेक्स 287 अंक चढ़ा, निफ्टी भी 24,334 के पार बंद शेयर बाजार में आखिरी समय की खरीदारी से लौटी तेजी: सेंसेक्स 287 अंक चढ़ा, निफ्टी भी 24,334 के पार बंद
दिनभर चले भारी उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार में आखिरी समय में हुई लिवाली से मजबूती आई। सेंसेक्स 286.98 अंक...
चोरी की बाइक और धारदार छुरी के साथ 2 शातिर चोर गिरफ्तार, वारदात से पहले आदर्श नगर पुलिस ने दबोचा
निकाय चुनाव में 48 घंटे का सूखा दिवस घोषित, 7 सितंबर शाम से लागू होंगे प्रतिबंध
गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग: युवा कांग्रेस का भाजपा मुख्यालय तक पैदल मार्च, दिल्ली पुलिस ने रोका
नकली करेंसी की पहचान को लेकर जयपुर मंडल में विशेष कार्यशाला आयोजित, रिपोर्टिंग और कानूनी प्रक्रिया का प्रशिक्षण
टीआरआई-4 के तहत शिक्षा विभाग ने शिक्षको की 886 रिक्तियों की अधियाचना बीपीएससी को भेजी: मिथिलेश तिवारी
अमेरिका का ईरान के खिलाफ़ बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन इकोनॉमिक आउटकास्ट' के तहत लगाए नए प्रतिबंध