जलदाय विभाग में चीफ इंजीनियरों के लिए लिंक ऑफिसरों की नियुक्ति
संयुक्त शासन सचिव ने यह आदेश किए जारी
विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार विभिन्न मुख्य अभियंताओं को अग्रिम आदेशों तक लिंक ऑफिसर नियुक्त किया गया है
जयपुर। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग जयपुर मुख्यालय में कार्यरत मुख्य अभियंताओं के अवकाश पर रहने या मुख्यालय से बाहर रहने की स्थिति में उनके पद का राजकार्य सुचारू रूप से सम्पन्न करने के लिए लिंक ऑफिसर की नियुक्ति की गई है। विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार विभिन्न मुख्य अभियंताओं को अग्रिम आदेशों तक लिंक ऑफिसर नियुक्त किया गया है। यह आदेश तुरन्त प्रभाव से लागू होंगे। विभाग के प्रवीण कुमार लेखरा संयुक्त शासन सचिव (प्रथम) ने यह आदेश जारी किए है।
लिंक ऑफिसर नियुक्त
- मुख्य अभियंता एवं अतिरिक्त सचिव, जयपुर को लिंक ऑफिसर के रूप में मुख्य अभियंता (प्रशासन), जयपुर नियुक्त किया गया है।
- मुख्य अभियंता (प्रशासन), जयपुर को लिंक ऑफिसर के रूप में मुख्य अभियंता एवं अतिरिक्त सचिव, जयपुर नियुक्त किया गया है।
- मुख्य अभियंता (शहरी एवं एनआरडब्ल्यू), जयपुर को लिंक ऑफिसर के रूप में मुख्य अभियंता (ग्रामीण), जयपुर नियुक्त किया गया है।
- मुख्य अभियंता (ग्रामीण), जयपुर को लिंक ऑफिसर के रूप में मुख्य अभियंता (शहरी एवं एनआरडब्ल्यू), जयपुर नियुक्त किया गया है।
- तकनीकी सदस्य आर. डब्ल्यू. एस. एस. एम. बी., जयपुर को लिंक ऑफिसर के रूप में मुख्य अभियंता (तकनीकी) एवं पदेन तकनीकी सदस्य नियुक्त किया गया है।
- मुख्य अभियंता (विशेष परियोजना), जयपुर को लिंक ऑफिसर के रूप में मुख्य अभियंता (गुणवत्ता नियंत्रण), जयपुर तथा मुख्य अभियंता (जल जीवन मिशन), जयपुर नियुक्त किया गया है।
- मुख्य अभियंता, जायका वित्त पोषित परियोजना, जयपुर को लिंक ऑफिसर के रूप में मुख्य अभियंता (जल जीवन मिशन), जयपुर नियुक्त किया गया है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
11 Mar 2025 19:01:08
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने आगामी ग्रीष्म ऋतु में सुचारू पेयजल आपूर्ति के लिए पाईप लाईन से अवैध...
Comment List