दिल्ली में पुस्तक मेले में पहुंचे बागडे : पुस्तकों की स्टॉलों का किया अवलोकन, विभिन्न गतिविधियों को देखकर की सराहना 

अपनी पसंद की पुस्तकें खरीदी

दिल्ली में पुस्तक मेले में पहुंचे बागडे : पुस्तकों की स्टॉलों का किया अवलोकन, विभिन्न गतिविधियों को देखकर की सराहना 

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित विश्व पुस्तक मेले में पहुंचे।

जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित विश्व पुस्तक मेले में पहुंचे। उन्होंने वहां देशभर के प्रकाशकों की प्रदर्शित पुस्तकों की स्टॉलों का अवलोकन किया और अपनी पसंद की पुस्तकें भी खरीदी। उन्होंने राष्ट्रीय पुस्तक न्यास द्वारा मेले में आयोजित विभिन्न गतिविधियों को देखकर मुक्त कंठ से उसकी सराहना की। उन्होंने कहा कि पुस्तक पाठक सरोकारों की दृष्टि से विश्व पुस्तक मेले का आयोजन महती पहल है।

विश्व पुस्तक मेले में पहुंचने पर राज्यपाल बागडे का राष्ट्रीय पुस्तक न्यास के अध्यक्ष प्रो. मिलिंद सुधाकर मराठे और निदेशक कर्नल युवराज मलिक ने अभिनंदन किया। राज्यपाल को एनबीटी की ओर से भारतीय संविधान की मूल प्रति पर उकेरे चित्रों और उनके वर्णन संबंधित स्मृति चिन्ह भी प्रदान किया गया।

राज्यपाल ने विश्व पुस्तक मेले में भारत गणतंत्र की थीम पर आधारित मंडप, भारतीय ज्ञान परम्परा और नई शिक्षा नीति, अंतरराष्ट्रीय मंडप में फोकस देश ‘रूसी सघ’ के मंडप ‘रूस से आई पुस्तकें’  भी देखी और भारतीय ज्ञान के आलोक में पुस्तक मेले के विस्तार के लिए एनबीटी के किए प्रयासों की सराहना की।

राष्ट्रीय पुस्तक न्यास के निदेशक युवराज मलिक ने राज्यपाल को विश्व पुस्तक मेले में लेखकों से संवाद और बच्चों को पुस्तकों से जोड़ने के प्रयासों के साथ पुस्तक संस्कृति के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों और न्यास द्वारा प्रकाशित सद्य पुस्तकों के बारे में जानकारी दी। निदेशक  मलिक ने राज्यपाल को राष्ट्रीय पुस्तक न्यास की पुस्तकों का सेट भी भेंट किया।

Read More राजस्थान का पहला बैरियर-लैस हाईटेक टोल सिस्टम शुरू, नई तकनीक लागू होने के बाद अब वाहनों को टोल प्लाजा पर रुकने की जरूरत नहीं

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अक्षम हैं शिक्षा मंत्री, इस्तीफा दें धर्मेंद्र प्रधान : छात्रों के लिए मृत काल साबित हो रहा केन्द्र सरकार का अमृत काल, खड़गे बोले- पेपर लीक के कारण आत्महत्या जैसा कदम उठाना चिंताजनक अक्षम हैं शिक्षा मंत्री, इस्तीफा दें धर्मेंद्र प्रधान : छात्रों के लिए मृत काल साबित हो रहा केन्द्र सरकार का अमृत काल, खड़गे बोले- पेपर लीक के कारण आत्महत्या जैसा कदम उठाना चिंताजनक
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने नीट पेपर लीक और कथित आत्महत्याओं को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है।...
ATM तोड़ने की बड़ी साजिश नाकाम : दिल्ली के 2 शातिर बदमाश गिरफ्तार, यूट्यूब से सीखा ATM तोड़ने का तरीका
विधानसभा के 75 वर्ष के अवसर पर होगा प्रतीक चिन्ह और ऐतिहासिक द्वारों का नामकरण, देवनानी ने कहा- राजस्थान विधानसभा की देश में अनूठी पहचान
नीट पेपर लीक : सीबीआई को मिली बड़ी सफलता, NTA एक्सपर्ट मनीषा गुरुनाथ गिरफ्तार
आजम खान को 2 साल की सजा : 20 हजार रुपए का जुर्माना, जानें क्या है मामला?
राजस्थान में 3200 मेगावाट कोयला आधारित बिजली खरीद योजना पर RERC की रोक, ग्रीन एनर्जी और बैटरी पर जोर
उम्मेद स्टेडियम की 19 दुकानें 8 साल से बंद : खेल विभाग को हर साल लाखों का नुकसान, विभाग की ओर से कई बार नोटिस भी जारी