नागौर-बीकानेर एनएच-62 के फोरलेनकरण को मंजूरी, सड़क विकास को मिलेगी नई रफ्तार

बेहतर परिवहन सुविधाओं का लाभ प्राप्त

नागौर-बीकानेर एनएच-62 के फोरलेनकरण को मंजूरी, सड़क विकास को मिलेगी नई रफ्तार
प्रदेश में सड़क अवसंरचना के विकास को बड़ी गति मिलने जा रही। केंद्र सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने नागौर-बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग-62 के फोरलेनकरण कार्य के लिए लगभग 1360 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान।

जयपुर। प्रदेश में सड़क अवसंरचना के विकास को बड़ी गति मिलने जा रही है। केंद्र सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने नागौर-बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग-62 के फोरलेनकरण कार्य के लिए लगभग 1360 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की है। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से प्रदेश में सड़क नेटवर्क को सुदृढ़ बनाने का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है।

दिया कुमारी ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के कोने-कोने तक बेहतर और सुरक्षित सड़क संपर्क उपलब्ध कराने के अपने संकल्प को साकार कर रही है। नागौर-बीकानेर एनएच-62 के फोरलेनकरण से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा, यात्रा समय में कमी आएगी तथा व्यापार, उद्योग और पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि सड़क अवसंरचना के सुदृढ़ होने से क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी और आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाओं का लाभ प्राप्त होगा। राज्य सरकार प्रदेश में सड़क विकास परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रतिबद्ध है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

देवनानी ने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता से की शिष्टाचार भेंट, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनहित के मुद्दों पर चर्चा देवनानी ने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता से की शिष्टाचार भेंट, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनहित के मुद्दों पर चर्चा
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शिमला स्थित लोकभवन में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता से शिष्टाचार भेंट। इस...
पश्चिम बंगाल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 18 आईएएस अधिकारियों के तबादले
वन और पशुपालन विभाग की पहल : बाघ-तेंदुओं की सुरक्षा के लिए बड़ा अभियान, कैनाइन डिस्टेंपर वायरस पर संयुक्त वार
मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द करना कानून के विपरीत : फैसला वापस ले आयोग, मनु सिंघवी ने कहा- फैसला पूरी तरह गलत और गैरकानूनी
खोह नागोरियान अग्निकांड : 8 मौतों के बाद दो पुलिसकर्मी सस्पेंड, अवैध पटाखा फैक्ट्रियों पर कार्रवाई तेज
मसूरी में मौत का मोड़ : ब्रेक फेल होने से खाई में समाई कार, 4 की गई जान
मोदी की दीर्घायु के लिए प्रदेशभर में भाजपा नेताओं ने की पूजा-अर्चना, दरगाहों में मांगी दुआएं