5 हजार के इनामी आरोपी अरबाज उर्फ काला गिरफ्तार, आरोपी से पूछताछ जारी

फायरिंग और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर आरोप दर्ज

5 हजार के इनामी आरोपी अरबाज उर्फ काला गिरफ्तार, आरोपी से पूछताछ जारी

जयपुर पूर्व पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 5 हजार रुपये के इनामी व लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी अरबाज खान उर्फ काला को गिरफ्तार। आरोपी पर मारपीट, लज्जा भंग, फायरिंग और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर आरोप दर्ज थे और वह पिछले चार माह से पुलिस की पकड़ से बाहर था।

जयपुर। जयपुर पूर्व पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 5 हजार रुपये के इनामी व लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी अरबाज खान उर्फ काला को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर मारपीट, लज्जा भंग, फायरिंग और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर आरोप दर्ज थे और वह पिछले चार माह से पुलिस की पकड़ से बाहर था। पुलिस उपायुक्त पूर्व रंजीता शर्मा ने बताया कि दिनांक 21-12-2025 को थाना ट्रांसपोर्टनगर क्षेत्र में परिवादिया नसीम बानो के साथ मारपीट, लज्जा भंग तथा हत्या के प्रयास के उद्देश्य से फायरिंग की घटना हुई थी। इस संबंध में प्रकरण संख्या 295/2025 दर्ज किया गया था। मामले में पूर्व में दो आरोपी शाहीद खान एवं वाहीद खान को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अन्य आरोपी अरबाज उर्फ काला और आबिद खान घटना के बाद से फरार चल रहे थे।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आलोक सिंघल के नेतृत्व में तथा सहायक पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सुथार के सुपरविजन में पुलिस निरीक्षक अरुण कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी सहायता एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर विभिन्न स्थानों पर दबिश दी। आखिरकार 8 अप्रैल 2026 को आरोपी अरबाज खान उर्फ काला (26) निवासी नाग तलाई, कली का भट्टा, दिल्ली बाईपास रोड, थाना गलतागेट क्षेत्र से दस्तयाब कर गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी से मामले में आगे की पूछताछ जारी है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कैबिनेट बैठक : पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन समेत कई बड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर, विकास कार्यों को मिलेगी गति  कैबिनेट बैठक : पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन समेत कई बड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर, विकास कार्यों को मिलेगी गति 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक में राज्य ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन...
सूने मकान में नकबजनी करने वाला आरोपी गिरफ्तार : ₹15 हजार नकद बरामद, जानें पूरा मामला  
जयपुर में देर रात हिट एंड रन : वॉक पर निकले दंपत्ति को कार ने मारी टक्कर, महिला की मौत
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जनसुनवाई में सुनी आमजन की समस्याएं, बड़ी संख्या में नागरिक अपनी परिवेदनाएं लेकर पहुंचे
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का वियतनाम-कोरिया दौरा: द्विपक्षीय सहभागिता के दायरे का होगा विस्तार, रक्षा औद्योगिक साझेदारियों पर चर्चा संभव 
पुलिस सेवा के 622 अधिकारियों की प्रोविजनल वरिष्ठता सूची जारी, आपत्तियों के लिए 10 दिन का समय निर्धारित
सोना-चांदी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड: जयपुर सर्राफा बाजार में चांदी 2.72 लाख के पार, चांदी 1500 रुपए और सोना 300 रुपए महंगा