बिरला ऑडिटोरियम में FICCI FLO माइंडफुलनेस समिट संपन्न : अर्जुन कपूर बने आकर्षण का केंद्र, महिलाओं को मिला आत्मविकास का मंत्र 

बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया

बिरला ऑडिटोरियम में FICCI FLO माइंडफुलनेस समिट संपन्न : अर्जुन कपूर बने आकर्षण का केंद्र, महिलाओं को मिला आत्मविकास का मंत्र 

FICCI FLO Jaipur Chapter द्वारा बिरला ऑडिटोरियम में आयोजित माइंडफुलनेस समिट सफलतापूर्वक संपन्न। Arjun Kapoor ने आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच पर विचार साझा। Dr. Rimmi Shekhawat के नेतृत्व में विशेषज्ञों ने आत्मविकास पर सत्र लिए।

जयपुर। FICCI FLO Jaipur Chapter की ओर से बिरला ऑडिटोरियम में आयोजित माइंडफुलनेस समिट सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। दोपहर 3 से 6 बजे तक चले इस विशेष आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समिट का मुख्य आकर्षण बॉलीवुड अभिनेता Arjun Kapoor की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने मंच से माइंडफुलनेस, आत्मविश्वास और जीवन में सकारात्मक सोच की भूमिका पर अपने विचार साझा किए, जिसे उपस्थित दर्शकों ने खूब सराहा।

कार्यक्रम का आयोजन Dr. Rimmi Shekhawat के नेतृत्व में किया गया। समिट के दौरान विशेषज्ञ वक्ताओं ने महिलाओं के आत्मविकास, मानसिक संतुलन, सकारात्मक सोच और करियर मार्गदर्शन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावी सत्र प्रस्तुत किए। पूरे आयोजन के दौरान ऊर्जा, प्रेरणा और सीख का माहौल बना रहा। प्रतिभागियों ने इसे एक सशक्त और प्रेरणादायक अनुभव बताया। यह समिट महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश की उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी भी शामिल हुई। 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

किसानों के लिए राहत की खबर : बेमौसम बारिश से फसल खराब होने पर मिलेगा बीमा क्लेम, 72 घंटे में सूचना देना अनिवार्य किसानों के लिए राहत की खबर : बेमौसम बारिश से फसल खराब होने पर मिलेगा बीमा क्लेम, 72 घंटे में सूचना देना अनिवार्य
राज्य में बेमौसम वर्षा, ओलावृष्टि और चक्रवाती प्रभाव से प्रभावित किसानों के लिए राहत: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत...
पश्चिम बंगाल​ विधानसभा चुनाव: अधिकारियों के तबादलों को हाईकोर्ट में चुनौती, चुनाव आयोग की शक्तियों पर उठे सवाल
इजरायली पीएम नेतन्याहू का कड़ा रुख: ईरान में सत्ता परिवर्तन के लिए जमीनी कार्रवाई की जरूरत, ईरान के शासन को हवाई हमलों से नहीं उखाड़ा जा सकता
टेक्निशियन भर्ती-2025 सीबीटी की उत्तरकुंजी जारी: 27 मार्च तक आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे अभ्यर्थी, जमा करना होगा 50 रुपए शुल्क
उदयपुर सिटी-असारवा-उदयपुर सिटी वंदे भारत एक्सप्रेस रेलसेवा का शामलाजी रोड़ स्टेशन पर अस्थाई ठहराव, यात्रियों को होगी सुविधा 
केरल में यूडीएफ गठबंधन की जीत निश्चित : सत्ता में आने के बाद खूबसूरत राज्य के निर्माण के लिए करेंगे काम, राहुल गांधी बोले- जनता बदलाव के लिए तैयार
बिरला ऑडिटोरियम में FICCI FLO माइंडफुलनेस समिट संपन्न : अर्जुन कपूर बने आकर्षण का केंद्र, महिलाओं को मिला आत्मविकास का मंत्र