जयपुर की सड़कों पर व्यवस्था लाचार, फुटपाथ पर कब्जा : पैदल चलने वाले राहगीरों के बने बरामदे चढ़े अतिक्रमण की भेंट, जान जोखिम में डालकर सड़क पर चलने को मजबूर

पैदल चलने वालों के लिए जगह ही नहीं बचती

जयपुर की सड़कों पर व्यवस्था लाचार, फुटपाथ पर कब्जा : पैदल चलने वाले राहगीरों के बने बरामदे चढ़े अतिक्रमण की भेंट, जान जोखिम में डालकर सड़क पर चलने को मजबूर
अतिक्रमण का कहर जारी है। सिंधी कैंप बस स्टैंड के बाहर फुटपाथ दुकानों और ठेलों से पूरी तरह घिरे हैं, पैदल चलना मुश्किल है। जनाना अस्पताल के बाहर टैक्सियों का कब्जा सड़क तक फैला है। चांदपोल और बड़ी चौपड़ में भी बरामदे दुकानों में बदल गए हैं, राहगीर सड़क पर जान जोखिम में डालकर चलने को मजबूर।

जयपुर। शहर के सिंधी कैंप बस स्टैंड के बाहर फुटपाथ पर खुलेआम अतिक्रमण का नजारा, कहीं दुकानदारों का कब्जा, तो कहीं ठेले और काउंटर जमे हैं। पैदल चलने वालों के लिए जगह तक नहीं बची। लोग सड़क पर चलने को मजबूर हैं। जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी नजर आ रही है। स्टेशन रोड स्थित जनाना अस्पताल के बाहर फुटपाथ से लेकर सड़क तक टैक्सी वाहनों का जमावड़ा लगा रहता है। हालात ऐसे हैं कि पैदल चलने वालों के लिए जगह ही नहीं बचती और उन्हें जान जोखिम में डालकर सड़क पर चलना पड़ता है।

चांदपोल में पैदल राहगीरों की सुविधा के लिए बनाए गए बरामदे अब अतिक्रमण की भेंट चढ़ गए हैं। दुकानदारों ने बोरे मसाले और सामान के ढेर लगाकर पूरे रास्ते पर कब्जा जमा लिया है। हालात ऐसे हैं कि लोगों के लिए चलना तक मुश्किल हो गया है और उन्हें मजबूरन सड़क पर उतरना पड़ रहा है, जिससे हादसों का खतरा बढ़ गया है।

बड़ी चौपड़ के बरामदे अब पैदल राहगीरों के लिए नहीं, बल्कि दुकानों के विस्तार बनते नजर आ रहे हैं। छतों से लटके बैग और बाहर तक फैला सामान पूरे रास्ते को घेर रहा है। हालात ऐसे हैं कि चलने की जगह तक नहीं बची सवाल उठता है कि आखिर जिम्मेदार विभाग की नजर इस अव्यवस्था पर कब पड़ेगी।

Tags: footpaths

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु चुनाव में हार के बाद विपक्षी खेमे को एकजुट करने के लिए 6 जून को 'INDIA'...
पूर्व कुलपति डॉ. देव स्वरूप से जुड़े विवादों ने बढ़ाई चर्चा, राजस्थान यूनिवर्सिटी में हलचल
संयुक्त राष्ट्र की खौफनाक रिपोर्ट: 2025 में युद्ध क्षेत्रों में यौन हिंसा के मामले दोगुने से अधिक बढ़े, 10,000 मामले दर्ज
शुभेन्दु सरकार का बड़ा फैसला: सर्वाइकल कैंसर से लड़ने के लिए मुफ्त टीकाकरण अभियान की शुरूआत, 14 वर्षीय लड़कियों को होगा लाभ
अमृत भारत योजना से बदली सूरतगढ़ स्टेशन की तस्वीर, व्यापार और आवागमन को मिला नया बल
सीयूईटी-यूजी 2026 में तकनीकी गड़बड़ी पर 'आप' हमलावर, सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने उठाए परीक्षा सुरक्षा पर सवाल
प्रवक्ताओं एवं मीडिया पैनलिस्टों की नियुक्ति छह माह की परिवीक्षा अवधि पर, प्रदर्शन के आधार पर होगा अंतिम चयन : कांग्रेस