पूर्णिमा यूनिवर्सिटी में आयोजित की गई आर्ट एग्जीबिशन हीलिंग स्ट्रोक्स, 40 से अधिक पेंटिंग हुई प्रदर्शित

एक हजार स्टूडेंट्स व फैकल्टी मेंबर्स ने यहां पेंटिंग्स का अवलोकन किया

पूर्णिमा यूनिवर्सिटी में आयोजित की गई आर्ट एग्जीबिशन हीलिंग स्ट्रोक्स, 40 से अधिक पेंटिंग हुई प्रदर्शित

लॉकडाउन के दौरान उन्होंने अपनी कलात्मक यात्रा शुरू की थी और अपने व्यस्त चिकित्सा पेशे के बावजूद उन्होंने कला के प्रति अपने जुनून को जारी रखा।

जयपुर। पूर्णिमा यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय आर्ट एग्जीबिशन हीलिंग स्ट्रोक्स लगाई गई। इसमें भगवान महावीर कैंसर अस्पताल के रेडियोलॉजी विभाग की निदेशक एवं प्रमुख डॉ. सुषमा महाजन की बनाई 40 से अधिक पेंटिंग प्रदर्शित की गई। यह एग्जीबिशन यूनिवर्सिटी के डिजाइन एवं कला विभाग की ओर से आयोजित की गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी व वरिष्ठ आईएएस नवीन महाजन, यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट डॉ. सुरेश चंद्र पाढ़ी व को-फाउंडर राहुल सिंघी ने दीप प्रज्ज्वलित कर एग्जीबिशन का उद्घाटन किया।

यूनिवर्सिटी के लगभग एक हजार स्टूडेंट्स व फैकल्टी मेंबर्स ने यहां पेंटिंग्स का अवलोकन किया। कुछ पेंटिंग्स जानवरों व पक्षियों पर भी आधारित थीं। स्टूडेंट्स के साथ चर्चा के दौरान डॉ. सुषमा महाजन ने बताया कि वे अपने चिकित्सा पेशे और कलात्मक रुचि के बीच किस प्रकार संतुलन बनाती हैं। उन्होंने एक कलाकार के रूप में अपनी रचनात्मक यात्रा, चुनौतियों और प्रेरणाओं के बारे में भी बात की। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने अपनी कलात्मक यात्रा शुरू की थी और अपने व्यस्त चिकित्सा पेशे के बावजूद उन्होंने कला के प्रति अपने जुनून को जारी रखा। इस दौरान उन्होंने विविध विषयों पर 100 से अधिक पेंटिंग्स बनाई हैं। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन चाक-चौबंद : 1170 केन्द्रों पर 7.70 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल, मुख्य सचिव ने परीक्षा को सुरक्षा के साथ संपन्न कराने के दिए निर्देश उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन चाक-चौबंद : 1170 केन्द्रों पर 7.70 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल, मुख्य सचिव ने परीक्षा को सुरक्षा के साथ संपन्न कराने के दिए निर्देश
उप-निरीक्षक भर्ती परीक्षा-2025 को लेकर मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने कड़े निर्देश दिए हैं। 5-6 अप्रैल को 1174 केंद्रों पर...
सीवर की समस्या का नहीं हो रहा समाधान : सीवर लाइन बंद, घरों तक पहुंचा गंदा पानी
पहली बार भारतीय मुद्रा में ​बड़ी गिरावट, रुपया 93.37 प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर 
केरल विधानसभा चुनाव : 140 सीटों के लिए 9 अप्रैल को मतदान; बदल सकते हैं सियासी समीकरण, चंद्रशेखर-विजयन और सतीशन में होगा मुकाबला
रसोई गैस का विकल्प पीएनजी : 3 साल में 79.71 लाख घरों में पाइपलाइन से पहुंचेगी गैस, 2 हजार किमी पाइपलाइन बिछाने में जुटी  13 कंपनियां
अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने रेपो रेट में नहीं की कोई कमी: तेल की कीमतों और मिडिल ईस्ट तनाव ने बढ़ाई चिंता, शेयर बाजार हुए लाल
भजनलाल शर्मा ने हीरापुरा से रोडवेज की 207 नई बसों को दिखाई हरी झंडी : 79 नॉन एसी स्टार लाइन और 28 एसी बसें शामिल, प्रदेश के विभिन्न रूट्स पर बेहतर और आधुनिक परिवहन सुविधा होगी उपलब्ध