जयपुर के चांदपोल बाजार में सजेगा राम सेतु और राम मंदिर का भव्य नजारा, कोलकाता के कारीगर कर रहे तैयार

35 वर्षों से बरकरार है चांदपोल बाजार का दबदबा 

जयपुर के चांदपोल बाजार में सजेगा राम सेतु और राम मंदिर का भव्य नजारा, कोलकाता के कारीगर कर रहे तैयार
चांदपोल बाजार में दीपावली पर 42 फीट लंबी और 36 फीट ऊंची राम मंदिर व राम सेतु की भव्य प्रतिकृति तैयार की जा रही। कोलकाता के कारीगर झांकी को अंतिम रूप दे रहे। हनुमान, नल, नील, जामवंत और गिलहरी के योगदान का चित्रण होगा।

जयपुर। गुलाबी नगरी के प्रसिद्ध चांदपोल बाजार में इस बार दिवाली पर आस्था और भव्यता का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। चांदपोल बाजार व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष अचल ओसवाल ने बताया कि इस वर्ष बाजार की विशेष सजावट के तहत राम सेतु और भव्य राम मंदिर की विशाल रेप्लिका (प्रतिकृति) तैयार की जा रही है, जो जयपुर शहर में आकर्षण का मुख्य केंद्र होगी। इस भव्य झांकी को अंतिम रूप देने के लिए कोलकाता के विशेष कारीगरों ने काम शुरू कर दिया है।

42 फीट लंबी झांकी में दिखेगा रामायण का सजीव चित्रण : 

बाजार में बनने वाली यह विशेष रेप्लिका 42 फीट लंबी और 36 फीट ऊंची होगी। इस भव्य झांकी की मुख्य विशेषताएं इस प्रकार हैं :

राम सेतु निर्माण : झांकी में वानर राज सुग्रीव की सेना को राम सेतु बनाते हुए दिखाया जाएगा।
सजीव चित्रण : सेतु निर्माण में हनुमान जी, नल, नील और जामवंत के साथ-साथ गिलहरी के विशेष योगदान का भी सजीव चित्रण देखने को मिलेगा।
डिजिटल राम मंदिर : मुख्य आकर्षण के रूप में तैयार हो रहे राम मंदिर में अत्याधुनिक एलईडी (LED) लाइट्स का उपयोग किया जाएगा, जो मंदिर को जीवंत रूप देंगी।

Read More ‘शिमर’ एग्जीबिशन का आगाज, दिवाली और करवाचौथ की खरीदारी के लिए सजे स्टॉल

35 वर्षों से बरकरार है चांदपोल बाजार का दबदबा :

Read More रोडवेज बेड़े में जुड़ेंगी 622 नई बसें : 73 स्लीपर बसें भी आएंगी, उदयपुर को सर्वाधिक 37 बसें

चांदपोल बाजार में ओसवाल सोप ग्रुप की ओर से पिछले 35 वर्षों से लगातार दीपावली पर विशेष सजावट का आयोजन किया जा रहा है। अपनी इसी ऐतिहासिक और भव्य सजावट के कारण जयपुर शहर में हर साल रोशनी और झांकियां देखने आने वाले पर्यटकों और स्थानीय निवासियों के लिए चांदपोल बाजार ही मुख्य आकर्षण का केंद्र रहता है। व्यापार मंडल को उम्मीद है कि इस बार की राम मय थीम लोगों के आकर्षण को दोगुना कर देगी।

Read More मुद्रा बाजार अपडेट: लगातार तीसरे दिन गिरावट के बाद रुपया संभलने में नाकाम, अमेरिकी डॉलर मजबूत

Post Comment

Comment List

Latest News

नर्मदा नहर परियोजना ने अंतरराज्यीय जल सहयोग में पेश की नई मिसाल, भजनलाल ने मोदी के नेतृत्व को सराहा नर्मदा नहर परियोजना ने अंतरराज्यीय जल सहयोग में पेश की नई मिसाल, भजनलाल ने मोदी के नेतृत्व को सराहा
भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नर्मदा नियंत्रण प्राधिकरण की समीक्षा समिति की 15वीं बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हिस्सा लिया।...
Karnataka SIR : 52 चुनाव क्षेत्रों में 127 मतदाता 'गैर-भारतीय नागरिक' के रूप में चिह्नित, आवेदनों की पारदर्शिता पर सवाल
पंचायतीराज चुनाव : 413 मतदान केंद्रों के लिए मतदान दल रवाना, 28 अक्टूबर को होगा दूसरे चरण का मतदान
कांग्रेस सत्ता प्राप्त करने के लिए तड़प रही हैं, सत्ता के लिए फैलाना चाहती है अराजकता : मदन राठौड़ 
जयपुर एयरपोर्ट पर बम थ्रेट का अलर्ट, टर्मिनल-1 पर मॉक ड्रिल
जयपुर के चांदपोल बाजार में सजेगा राम सेतु और राम मंदिर का भव्य नजारा, कोलकाता के कारीगर कर रहे तैयार
Weather Update : चक्रवात अर्नब का राजस्थान में दिखेगा असर, 30 अक्टूबर को 22 जिलों में बारिश का अलर्ट