अशोक गहलोत ने पेट्रोल-डीजल और एलपीजी आपूर्ति पर अफवाहों पर चिंता जताई, कहा- पेट्रोल-डीजल सीमित मात्रा में मिलने से जनता परेशान

बहुत से पेट्रोल पंपों पर डीजल-पेट्रोल उपलब्ध नहीं 

अशोक गहलोत ने पेट्रोल-डीजल और एलपीजी आपूर्ति पर अफवाहों पर चिंता जताई, कहा- पेट्रोल-डीजल सीमित मात्रा में मिलने से जनता परेशान

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पेट्रोल-डीजल और एलपीजी आपूर्ति को लेकर अफवाहों पर चिंता जताई। जोधपुर में 40 प्रतिशत पेट्रोल पंप ड्राई हो चुके और सीमित मात्रा में ही ईंधन उपलब्ध। गहलोत ने सरकार से जनता को सच बताने और वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह।

जयपुर। प्रदेश के कई पेट्रोल पंपों पर सीमित मात्रा में पेट्रोल डीजल मिलने की खबरों पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सरकार से आग्रह किया है कि अफवाहों के कारण परेशान लोगों को सरकार सच बताए। गहलोत ने कहा है कि कल आवास पर जोधपुर से मिलने आए कई आगुंतकों ने बताया कि जोधपुर में पेट्रोल पंपों पर सीमित मात्रा में ही पेट्रोल-डीजल दिया जा रहा है और बहुत से पेट्रोल पंपों पर डीजल-पेट्रोल उपलब्ध नहीं है।

जोधपुर से जयपुर तक आते हुए तीन-चार बार पेट्रोल-डीजल भरवाना पड़ रहा है, क्योंकि 1000 रुपये से अधिक का फ्यूल नहीं दिया जा रहा है। एलपीजी सिलेंडर भी कई-कई दिनों तक नहीं मिल रहे हैं। सरकार कह रही है कि पेट्रोल-डीजल- एलपीजी की कोई कमी नहीं है। पेट्रोल पंप मालिकों से इसकी जानकारी लेने पर वे बता रहे हैं कि सरकार ने मौखिक आदेश देकर सीमित मात्रा में पेट्रोल-डीजल देने के लिए कहा है। इसीलिए पेट्रोल पंपों पर लम्बी लाइन लग रही है। आज मीडिया में खबरें हैं कि जोधपुर के 40 प्रतिशत पेट्रोल पंप ड्राई हो चुके हैं। यह संकट का समय है इसलिए सरकार को जनता के सामने असत्य बोलने एवं गुमराह करने की बजाय सच बताए, जिससे जनता आने वाली परेशानी के लिए तैयार रहे और कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी हो सके। अपुष्ट जानकारियों से अफवाह फैलती है, जिससे जनता भ्रमित होती है और उथल-पुथल की स्थिति बनती है।

 

Read More डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूती देने पर जोर, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में राज्य ब्रॉडबैंड समिति की बैठक आयोजित

 

Post Comment

Comment List

Latest News

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर हमला बोला, कहा- राजस्थान "विकास में नहीं, कर्ज में आगे" नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर हमला बोला, कहा- राजस्थान "विकास में नहीं, कर्ज में आगे"
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सीएजी रिपोर्ट के आधार पर राजस्थान की भाजपा सरकार पर हमला बोला। जूली ने कहा...
राजस्थान रोडवेज के कार्यकारी निदेशक की समीक्षा बैठक : विनोद पुरोहित ने कहा- यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि, बसों की फिटनेस और समयपालन पर सख्ती
ट्रेन से गिरने पर महिला की मौत, पति को पता ही नहीं चला
राजस्थान में एएनटीएफ का बड़ा एक्शन : 2.25 करोड़ से अधिक के मादक पदार्थ जब्त, जानें पूरा मामला  
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर बड़ा हमला, बोले- देश में आने वाला है बड़ा आर्थिक संकट !
Weather Update : राजस्थान में गर्मी का प्रकोप, पश्चिमी, उत्तरी और पूर्वी जिलों में येलो अलर्ट, कई क्षेत्रों में तापमान 45 डिग्री पार
राजनाथ सिंह ने की वियतनाम के राष्ट्रपति से मुलाकात, हिन्द-प्रशांत में स्थिरता और नौवहन की स्वतंत्रता की जताई प्रतिबद्धता