राजस्थान में प्रसूताओं की मौतों पर भड़के अशोक गहलोत: केंद्र से तत्काल हस्तक्षेप की मांग, 2 माह में 18 मौतों पर उठाए सवाल

स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर केंद्र से हस्तक्षेप की मांग

राजस्थान में प्रसूताओं की मौतों पर भड़के अशोक गहलोत: केंद्र से तत्काल हस्तक्षेप की मांग, 2 माह में 18 मौतों पर उठाए सवाल
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान में गर्भवती महिलाओं की लगातार हो रही मौतों पर गहरी चिंता व्यक्त की है। बांसवाड़ा में चार और मौतों के साथ दो महीनों में यह आंकड़ा 18 पहुंच गया है। गहलोत ने राज्य की चिकित्सा प्रणाली पर सवाल उठाते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से तुरंत एक विशेषज्ञ टीम भेजने और दखल देने की मांग की है।

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में प्रसूताओं की लगातार मौतों पर एक बार फिर चिंता जताते हुए केंद्र सरकार से दखल देने की मांग की है। गहलोत ने कहा है कि प्रदेश में प्रसूताओं की मौतों की बढ़ती संख्या बेहद डरावनी, स्तब्ध करने वाली और जन स्वास्थ्य सेवा के गहराते संकट की पुष्टि कर रही है। अब बांसवाड़ा से 4 प्रसूताओं की मौत के बाद दो माह में 18 मौतों की खबर है। सरकार की ओर से कोई जवाबदेही नहीं होना स्थिति को और गंभीर बना रहा है। 

इस संकट को संभालना, प्रसूताओं की जान बचाना और स्वास्थ्य प्रणाली में विश्वास को वापस लौटाना इस सरकार के बस से बाहर हो चुका है। इस सरकार की असंवेदनशीलता और गैर जवाबदेही इस संकट को बढ़ा रही है। मैंने कल केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम को राजस्थान भेजने की मांग की थी, केंद्र सरकार को इस हालात पर गंभीरता से विचार कर तुरंत सुधारात्मक कदम लेने होंगे वरना न जाने और कितनी प्रसूताएं दम तोड़ देंगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इसरो (ISRO) की भविष्य की भूमिका को लेकर केंद्र सरकार पर अंतरिक्ष क्षेत्र के आक्रामक...
नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान पर जोर
ईरान पर अमेरिका का बड़ा आर्थिक वार: ट्रंप प्रशासन आज लगाएगानए प्रतिबंध; तेल, बैंकिंग और शिपिंग कंपनियां निशाने पर
अयोध्या में मछली भोज पर राजनीति गरमाई! योगी के आरोप पर अजय राय का पलटवार, कहा- आरोप साबित हुआ तो दे देंगे इस्तीफा
परिवहन विभाग के सभी उड़नदस्ता वाहनों की लाइव होगी लोकेशन, लापरवाही पर निरीक्षक और डीटीओ होंगे जिम्मेदार
कैग की रिपोर्ट में खुलासा: पेट्रोल-डीजल से रोजाना 60-70 करोड़ का राजस्व, सड़क उपकर के उपयोग पर सवाल
मेडिकल डिवाइस कंपनियों को बड़ी राहत: सरकार ने नियमों में बदलाव का प्रस्ताव रखा, अनुपालन लागत और मंजूरी समय होगा कम