अशोक गहलोत का भाजपा सरकार पर हमला : केवल सपने साबित हो रहीं बजट घोषणाएं, प्रदेश में कागज़ों में धूल खा रहे विकास कार्य

महत्वपूर्ण योजनाओं की डीपीआर तक तैयार नहीं

अशोक गहलोत का भाजपा सरकार पर हमला : केवल सपने साबित हो रहीं बजट घोषणाएं, प्रदेश में कागज़ों में धूल खा रहे विकास कार्य

गहलोत ने बजट क्रियान्वयन को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बजट घोषणाएं सिर्फ सपने बनकर रह गई हैं, विकास कार्य कागज़ों में अटके हैं और अहम योजनाओं की DPR तक तैयार नहीं। 40 लाख बच्चों को यूनिफॉर्म राशि नहीं मिली, बालिकाएं साइकिल से वंचित हैं—यही क्या भाजपा का सुशासन है?

जयपुर। बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन को लेकर मीडिया में छपी ख़बरों पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार पर हमला बोला है। गहलोत ने कहा कि ये खबरें बता रही हैं कि भाजपा सरकार की बजट घोषणाएं केवल सपने साबित हो रही हैं। बीकानेर से लेकर बांसवाड़ा तक, पूरे प्रदेश में विकास कार्य सिर्फ कागज़ों में धूल खा रहे हैं। हैरत की बात है कि 2-2 साल बीत जाने के बाद भी स्वास्थ्य सुविधाओं और एक्सप्रेसवे जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं की डीपीआर तक तैयार नहीं हुई।

वहीं दूसरी ओर, प्रदेश के 40 लाख मासूम बच्चे अपनी यूनिफॉर्म के मात्र 600 रुपए के लिए दर-दर भटक रहे हैं। सत्र खत्म होने को गया है, लेकिन बालिकाओं को साइकिलें नहीं मिली हैं। क्या यही भाजपा का 'सुशासन' है? ऐसा लगता है कि मुख्यमंत्री विधानसभा में जो जीरो राग अलाप रहे थे, वही आपके शासन की सच्चाई बन गया है। मुख्यमंत्री का काम केवल बार-बार दिल्ली दरबार में हाज़िरी देकर अपनी कुर्सी बचाना रह गया है, और विकास सुशासन से उनका कोई वास्ता ही नहीं है।

Tags: ashok

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जिले में मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन जिले में मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन
जयपुर के चिकित्सा केंद्रों पर MCHN दिवस के अवसर पर टीकाकरण शिविर आयोजित किए गए। डॉ. मनीष मित्तल के अनुसार,...
पश्चिम एशिया संकट के बीच कच्चा तेल में भारी गिरावट, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड 116 डॉलर पर पहुंचा 
मांडूहेड़ा गांव के राजकीय प्राथमिक विद्यालय का मामला : भवन के अभाव में छोटे टीन शेड के नीचे पढ़ने को मजबूर नौनिहाल
असम-केरल विधानसभा चुनाव : कांग्रेस के भंवर सिंह और पायलट की प्रतिष्ठा दांव पर, चुनाव परिणाम तय करेंगे दोनों नेताओं का भविष्य
स्टेनोग्राफर भर्ती-2024 की मेरिट लिस्ट रद्द, पांच फीसदी की अतिरिक्त छूट को माना गलत
कतर के विदेश मंत्रालय ने रास लाफान ऊर्जा केंद्र पर मिसाइल हमले की निंदा की, बताया संप्रभुता एवं अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन
ब्लड बैंक में दलालों की सक्रियता की खबरें चिंताजनक : उपचार में ऐसी अव्यवस्था अस्वीकार्य, गहलोत ने कहा- एसएमएस में रक्त उपलब्धता की पारदर्शी और प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करे सरकार