अशोक गहलोत का भाजपा सरकार पर हमला : स्वरोजगार योजना के नाम पर युवाओं से हो रहा मजाक, कहा- 15 जिलों में एक भी युवा को नहीं मिला लोन

90,000 युवाओं ने बड़े उत्साह के साथ आवेदन किया

अशोक गहलोत का भाजपा सरकार पर हमला : स्वरोजगार योजना के नाम पर युवाओं से हो रहा मजाक, कहा- 15 जिलों में एक भी युवा को नहीं मिला लोन

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोला। 90 हजार युवाओं के आवेदन के बावजूद केवल 60 को ही लोन मिला। 15 जिलों में एक भी लाभार्थी नहीं।

जयपुर। स्वरोजगार योजना में युवाओं के आंकड़ों को लेकर पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार पर हमला बोला है। गहलोत ने कहा है कि मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के नाम पर राजस्थान के युवाओं के साथ यह कैसा मजाक हो रहा है।

90,000 युवाओं ने बड़े उत्साह के साथ आवेदन किया, लेकिन ऋण मिला मात्र 60 को! आज भी हज़ारों आवेदन धूल फांक रहे हैं। 10 लाख के ब्याज मुक्त ऋण का वादा केवल हेडलाइन बनकर रह गया है। धरातल पर सच्चाई यह है कि 15 जिलों में एक भी युवा को लोन नहीं मिला। सरकार को विज्ञापनों से बाहर निकलकर बैंकों की जवाबदेही तय करनी चाहिए, वरना 'रोजगार' का यह सपना सिर्फ एक कागजी आंकड़ा बनकर रह जाएगा।

 

Read More 1-2 मई को पूर्णिमा पर बाघ-बघेरों का आंकलन, झालाना-आमागढ़ और नाहरगढ़ में तैयारियां पूरी

 

 

Read More जयपुर सर्राफा बाजार : चांदी दो हजार रुपए महंगी, सोना स्थिर

Post Comment

Comment List

Latest News

महिला आरक्षण लागू करने की मांग तेज, पीसीसी में गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में पोस्टकार्ड अभियान शुरू महिला आरक्षण लागू करने की मांग तेज, पीसीसी में गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में पोस्टकार्ड अभियान शुरू
महिला आरक्षण तुरंत लागू करने की मांग को लेकर PCC मुख्यालय में पोस्टकार्ड अभियान की शुरुआत। PCC चीफ गोविंद सिंह...
जापान में भारत की राजदूत नगमा मलिक ने मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से की मुलाकात, राजस्थान में निवेश अवसरों पर चर्चा
अमेरिका ने की ईरान युद्ध खत्म होने की घोषणा, कहा-'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' ने हासिल किए लक्ष्य, भविष्य की सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान केंद्रित
रामचन्द्र राव का बड़ा हमला: टीएमसी और कांग्रेस पर संविधान-लोकतंत्र का अपमान करने का लगाया आरोप, ममता बनर्जी के समर्थन को लेकर राहुल पर साधा निशाना
जयपुर में 5 दिन का विशेष सड़क सुरक्षा अभियान आज से शुरू : बसों व ओवरलोड वाहनों पर सख्त कार्रवाई, स्कूल वाहनों की भी होगी जांच
टैंक में गिरने से दो मासूमों की मौत : खेलते-खेलते गिरी टैंक में, जानें पूरा मामला
खालिस्तानी चरमपंथियों के निशाने पर दिलजीत दोसांझ : आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने दी धमकी, मेरा भारत महान नारे को लेकर जताई आपत्ति