अशोक गहलोत का बड़ा आरोप: शहरी रोजगार योजना के 1.78 लाख श्रमिकों को 6 महीने से नहीं मिली मजदूरी, सरकार पर साधा निशाना

शहरी रोजगार योजना के श्रमिकों का बकाया

अशोक गहलोत का बड़ा आरोप: शहरी रोजगार योजना के 1.78 लाख श्रमिकों को 6 महीने से नहीं मिली मजदूरी, सरकार पर साधा निशाना
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के तहत कार्यरत 1.78 लाख श्रमिकों और संविदाकर्मियों को पिछले छह महीनों से मजदूरी नहीं मिली है। उन्होंने सरकार से तुरंत बजट आवंटित कर श्रमिकों का बकाया भुगतान जारी करने की मांग की।

जयपुर। शहरी रोजगार योजना के 1.78 लाख श्रमिकों को 6 महीने से नहीं मिली मजदूरीपूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री शहरी रोजगार गारंटी योजना का हाल बदतर हो गया है। भीषण गर्मी में काम करने वाले करीब 1.78 लाख श्रमिकों को पिछले छह महीनों से मजदूरी नहीं मिली है। नगरीय निकायों के लगभग 900 संविदाकर्मी भी 6-7 महीने से बिना वेतन काम कर रहे हैं।

गहलोत ने कहा कि कर्मचारियों में मानसिक तनाव है और वे चेतावनी दे रहे हैं कि आर्थिक तंगी से कोई अप्रिय घटना हुई तो जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। सरकार 6 प्रतिशत एडमिनिस्ट्रेटिव फंड की कमी का बहाना बना रही है, जबकि इन्हीं कर्मचारियों से स्वच्छ भारत मिशन जैसे कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने राजस्थान सरकार से बजट प्रावधान कर तत्काल भुगतान जारी करने की मांग की।

Post Comment

Comment List

Latest News

UP विधानसभा सत्र से पहले CM योगी का आह्वान, बोले- जनता के मुद्दे सदन में उठें, हंगामे नहीं, हो सकारात्मक चर्चा UP विधानसभा सत्र से पहले CM योगी का आह्वान, बोले- जनता के मुद्दे सदन में उठें, हंगामे नहीं, हो सकारात्मक चर्चा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान भवन में आयोजित सर्वदलीय बैठक के दौरान विपक्ष से मानसून सत्र में...
11वें दिन भी जारी शुभम रेवाड़ का आमरण अनशन, एसएमएस अस्पताल से संघर्ष बरकरार
मंदिर में देर रात चोरी: मुंह पर कपड़ा बांधकर आया चोर, बिजली बंद कर दानपेटी की नकदी लेकर भागा
बिहार छात्र आंदोलन पर कांग्रेस का एक्शन, उदय भानु चिब बोले- प्रभावित छात्रों को मिलेगा कानूनी साथ, जांच जारी
बीकानेर बॉर्डर पर बड़ा ऑपरेशन, पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजी गई 50 करोड़ की हेरोइन और हथियारों की खेप बरामद
रणथम्भौर में एडवांस बुकिंग को जबरदस्त उत्साह : 2 घंटे में करीब 40 हजार पर्यटकों की बुकिंग, 14 हजार विदेशी पर्यटकों ने कराई बुकिंग
पुलिस गश्त से बची 32 लाख की नकदी, बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम की तिजोरी तोड़ भागे नकाबपोश बदमाश