धूमधाम से मनाई गई शीतला माता की अष्टमी : महिलाओं ने की पूजा-अर्चना, पूरे क्षेत्र में धार्मिक वातावरण 

परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की

धूमधाम से मनाई गई शीतला माता की अष्टमी : महिलाओं ने की पूजा-अर्चना, पूरे क्षेत्र में धार्मिक वातावरण 

शीतला माता की अष्टमी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई। महिलाओं ने घरों में पूड़ी, पुए और शक्करपारे तैयार कर माता को भोग और प्रसाद बांटा। सुबह गीत गाते हुए मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना। छोटी उम्र की महिलाओं ने बड़ी उम्र की महिलाओं के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद।

जयपुर। शीतला माता की अष्टमी क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर महिलाओं ने सुबह जल्दी उठकर शीतला माता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

परंपरा के अनुसार, महिलाओं ने मंगलवार को ही अपने घरों में पूड़ी, पुए, मीठी पूड़ी और शक्करपारे जैसे पकवान बनाकर तैयार कर लिए थे। इन्हीं पकवानों का शीतला माता को भोग लगाया गया और प्रसाद के रूप में परिवार व पड़ोसियों में बांटा गया।

सुबह के समय महिलाओं के समूह गीत गाते हुए शीतला माता के मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने श्रद्धा भाव से माता की पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में भक्ति और उल्लास का माहौल देखने को मिला।

पूजा के बाद छोटी उम्र की महिलाओं ने बड़ी उम्र की महिलाओं के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान महिलाओं ने परिवार की खुशहाली और समाज में सुख-शांति की कामना की। शीतला अष्टमी के इस पर्व पर मंदिरों में दिनभर श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा और पूरे क्षेत्र में धार्मिक वातावरण बना रहा।

Read More 5 हजार के इनामी आरोपी अरबाज उर्फ काला गिरफ्तार, आरोपी से पूछताछ जारी

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनावों में देरी, गहलोत बोले- राजस्थान में पंचायत और स्थानीय निकाय चुनाव न होने पर राष्ट्रपति एवं राज्यपाल को करना चाहिए हस्तक्षेप राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनावों में देरी, गहलोत बोले- राजस्थान में पंचायत और स्थानीय निकाय चुनाव न होने पर राष्ट्रपति एवं राज्यपाल को करना चाहिए हस्तक्षेप
पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने राजस्थान में पंचायत और स्थानीय निकाय चुनाव न होने पर राष्ट्रपति एवं राज्यपाल को हस्तक्षेप...
संशोधन विधेयक सांसदों को उपलब्ध न कराना लोकतंत्र का मजाक : यह सरकार की मनमानी, जयराम ने कहा- सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाने की विपक्ष की जायज मांग को किया खारिज
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री स्टार्मर ने लेबनान पर इजरायली हमलों को रोकने का किया आह्वान : तत्काल युद्धविराम की मांग, बोले- इजराइल के हमले गलत
अखिलेश यादव ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को अर्पित की श्रद्धांजलि : नोएडा की घटना के लिए राज्य सरकार को ठहराया जिम्मेदार, सत्ता परिर्वतन की मांग
पति को पत्नी के प्रेमी ने दी जान से मारने की धमकी, कहा- तेरा काल हूं, जहां मिलेगा वहीं खत्म
अंबेडकर जयंती पर मायावती का नमन : गरीबों, वंचितों और शोषितों के अधिकारों की रक्षा में बीता जीवन, कहा- देश में करोड़ों लोगबेरोजगारी, जातिवाद और शोषण की समस्याओं से जूझ रहे
अमेरिकी-इजरायली हमले में ईरान को लगभग 270 अरब डॉलर का नुकसान : रिपोर्ट