अगस्त के अंतिम सप्ताह में विधानसभा का सत्र संभव, यूसीसी समेत कई अहम विधेयक हो सकते हैं पेश
राजस्थान विधानसभा का छठा सत्र
जयपुर। राजस्थान विधानसभा का सत्र अगस्त के अंतिम सप्ताह में बुलाए जाने की संभावना है। विधानसभा सचिवालय ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। माना जा रहा है कि यह सत्र 5 से 7 दिनों तक चल सकता है, जिसमें सरकार समान नागरिक संहिता (यूसीसी) समेत कई महत्वपूर्ण विधेयक सदन में पेश कर सकती है। विधानसभा नियमों के अनुसार एक सत्र और दूसरे सत्र के बीच अधिकतम 180 दिन (छह माह) का अंतराल ही हो सकता है।
चूंकि पिछला बजट सत्र 10 मार्च को समाप्त हुआ था, इसलिए 10 सितंबर से पहले नया सत्र बुलाना संवैधानिक रूप से आवश्यक है। हालांकि सत्र की अंतिम तिथि का निर्णय राज्य सरकार करेगी। सरकार की अनुशंसा के बाद राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े विधानसभा सत्र आहूत करने की अधिसूचना जारी करेंगे। सूत्रों के अनुसार आगामी सत्र में सरकार यूसीसी के मसौदा विधेयक के अलावा अन्य महत्वपूर्ण विधेयकों और विभागीय संशोधन प्रस्तावों को भी सदन में ला सकती है।

Comment List