विधायकों के सवालों के जवाब में देरी पर विधानसभा अध्यक्ष सख्त, चिकित्सा विभाग को 13 अगस्त तक का अल्टीमेटम

विधानसभा प्रश्नों के जवाब में देरी

विधायकों के सवालों के जवाब में देरी पर विधानसभा अध्यक्ष सख्त, चिकित्सा विभाग को 13 अगस्त तक का अल्टीमेटम
राजस्थान विधानसभा में विधायकों के लंबित प्रश्नों के उत्तर न मिलने पर अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की है। विधानसभा सचिवालय ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को पत्र जारी कर 13 अगस्त तक सभी 209 अनसुलझे प्रश्नों के जवाब अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के कड़े निर्देश दिए हैं।

जयपुर। राजस्थान विधानसभा में विधायकों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के जवाब समय पर नहीं भेजे जाने पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग पर नाराजगी जताई है। इस संबंध में विधानसभा के प्रमुख सचिव ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव को पत्र लिखकर लंबित जवाब जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। पत्र में विधानसभा के नियमों का उल्लेख करते हुए कहा गया है कि प्रश्नों के उत्तर समय पर उपलब्ध नहीं कराना गंभीर विषय है। अध्यक्ष की नाराजगी से अवगत कराते हुए विभाग को आगामी विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले, यानी 13 अगस्त तक सभी लंबित प्रश्नों के उत्तर विधानसभा को भेजने के लिए कहा गया है।

जानकारी के अनुसार, इस वर्ष जनवरी से मार्च के बीच आयोजित बजट सत्र के दौरान विधायकों ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अनेक प्रश्न पूछे थे। इनमें से बड़ी संख्या में प्रश्नों के उत्तर न तो सत्र के दौरान दिए गए और न ही सत्र समाप्त होने के बाद भेजे गए। सूत्रों के मुताबिक विधानसभा की ओर से भेजे गए पत्र में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग से संबंधित 209 प्रश्नों के उत्तर लंबित होने का उल्लेख किया गया है। वहीं चिकित्सा शिक्षा विभाग से जुड़े 16 प्रश्नों के जवाब भी अब तक प्राप्त नहीं हुए हैं।

विधानसभा नियमों के अनुसार, किसी सत्र के अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने के बाद 30 दिनों के भीतर सत्र से पहले और सत्र के दौरान पूछे गए सभी प्रश्नों के उत्तर संबंधित विभागों को उपलब्ध कराना अनिवार्य होता है। इसके बावजूद करीब पांच माह बीत जाने के बाद भी इन प्रश्नों के जवाब नहीं भेजे गए, जिस पर विधानसभा अध्यक्ष ने कड़ी नाराजगी जताई है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब
लोकसभा सचिवालय ने अभिषेक बनर्जी की याचिका पर दलबदल विरोधी कानून के तहत तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों को...
एसएमएस मेडिकल कॉलेज : चिकित्सक शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी लगाने का RMCTA ने किया विरोध
त्योहारों पर यात्रियों को राहत, चार जोडी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार
होर्मुज समझौते के बाद भी नहीं खुलेगा जलडमरूमध्य, ईरान ने कहा- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा प्रतिबंध
अखिलेश के महिला वादों पर भाजपा का पलटवार, राकेश त्रिपाठी बोले- हवा-हवाई हैं घोषणाएं
दिल्ली सराय-रींगस अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्रियों को होगी सुविधा
जरांगे-हाके के आंदोलन से पहले मुंबई में सख्ती: प्रदर्शन सिर्फ आजाद मैदान में, मार्च और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर रोक