विधानसभाध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने पूर्व उप प्रधानमंत्री श्री लालकृष्ण आडवानी का आशीर्वाद लिया
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने लालकृष्ण आडवाणी से की शिष्टाचार भेंट
विश्व सिंधी हिंदू फाउंडेशन ऑफ एसोसिएशन के सम्मेलन में भाग लेने के लिए राजधानी प्रवास पर आए राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सोमवार को भारत रत्न एवं पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया।
नई दिल्ली। विश्व सिन्धी हिन्दू फाउंडेशन ऑफ एसोसिएशन के सम्मेलन में भाग लेने नई दिल्ली प्रवास पर आए राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने सोमवार को भारत रत्न पूर्व उप प्रधानमंत्री श्री लाल कृष्ण आडवानी से शिष्टाचार भेट कर उनका आशीर्वाद लिया।
श्री देवनानी ने आडवानी जी को पुष्प गुच्छ भेट किया और उनकी पुत्री सुश्री प्रतिभा आडवानी और परिवारजनों से भेंट कर आडवानी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली तथा उनकी कुशलक्षेम पूछी तथा सुदीर्घ जीवन की कामना की।
Related Posts
Post Comment
Latest News
03 Mar 2026 18:10:16
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...

Comment List