एथर के ‘मीट कोनार्क’ में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के भविष्य पर मंथन : हेड ऑफ मार्केटिंग ने साझा की कोनार्क की डिजाइन, तकनीक और नवाचार से जुड़ी खूबियां
कोनार्क से जुड़े विभिन्न विषयों पर सवाल-जवाब
जयपुर। एथर एनर्जी की ओर से जयपुर मैरियट होटल में ‘मीट कोनार्क’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एथर एनर्जी के हेड ऑफ मार्केटिंग सौरभ शर्मा ने इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के भविष्य, भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने की बढ़ती रफ्तार और कंपनी के नए इलेक्ट्रिक स्कूटर कोनार्क की खूबियों पर चर्चा की।
कार्यक्रम के दौरान कोनार्क के डिजाइन, तकनीक, नवाचार और रोजमर्रा के उपयोग से जुड़ी विशेषताओं को प्रमुखता से सामने रखा गया। सौरभ शर्मा ने इलेक्ट्रिक वाहनों के क्षेत्र में बदलते बाजार और आने वाले समय की संभावनाओं पर भी विचार साझा किए।
इस दौरान प्रतिभागियों ने इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और कोनार्क से जुड़े विभिन्न विषयों पर सवाल-जवाब किए। कार्यक्रम में एथर की ओर से भविष्य की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को लेकर कंपनी के विजन और भारत में ईवी अपनाने की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई।

Comment List