आठ बीघा भूमि पर अवैध कॉलोनी बसाने का प्रयास विफल, मॉडल टाउन में सड़क से हटाया अतिक्रमण

रोड सीमा को अतिक्रमण मुक्त करवाया

आठ बीघा भूमि पर अवैध कॉलोनी बसाने का प्रयास विफल, मॉडल टाउन में सड़क से हटाया अतिक्रमण

जेडीए प्रवर्तन दस्ते ने जोन 12 में ग्राम जलोई कालवाड रोड पर आठ बीघा निजी कृषि भूमि पर बनाई जा रही अवैध कॉलोनी को ध्वस्त। माडल टाउन 160 फीट रोड पर सात दुकानों के पीछे अतिक्रमण कर बने बाउंड्रीवाल, टीनशेड व अन्य निर्माण हटाकर रोड सीमा को मुक्त।

जयपुर। जेडीए के प्रवर्तन दस्ते ने जोन 12 में ग्राम जलोई कालवाड रोड पर निजी खातेदारी की करीब आठ बीघा कृषि भूमि पर बसाई जा रही नवीन अवैध कॉलोनी को ध्वस्त किया। इसके साथ ही माडल टाउन में 160 फीट रोड पर सात दुकानों के पिछे रोड सीमा को अतिक्रमण हटाया।

उप महानिरीक्षक पुलिस आनंद शर्मा ने बताया कि जोन 12 स्थित ग्राम जलोई कालवाड़ रोड पर करीब आठ बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति भूमि के निर्माणों को ध्वस्त किया। उन्होंने बताया कि जोन 4 (सी) स्थित माडल टाउन 160 फीट रोड पर सात दुकानों के पीछे 10 फीट रोड सीमा पर अतिक्रमण कर बाउण्ड्रीवाल, टीनशेड, लेटबाथ अन्य अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर रोड सीमा को अतिक्रमण मुक्त करवाया।

Post Comment

Comment List

Latest News

बिजली के तारों पर झूल रहे पेड़, हर समय हादसों का अंदेशा बिजली के तारों पर झूल रहे पेड़, हर समय हादसों का अंदेशा
आंधी-बारिश से पहले शहर के कई इलाकों में बिजली व्यवस्था खतरे में। विद्याधर नगर, शास्त्री नगर और झोटवाड़ा में बिजली...
रुपया ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा, 96.34 प्रति डॉलर पर खुला
दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी : पिता को घर में दिखा मौत का सन्नाटा, रसोई में खून से लथपथ मिले मां-बेटे
आठ बीघा भूमि पर अवैध कॉलोनी बसाने का प्रयास विफल, मॉडल टाउन में सड़क से हटाया अतिक्रमण
राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि: सोनिया, खरगे, राहुल और प्रियंका ने दी श्रद्वाजंलि, खड़गे ने कहा- देश को 21वीं सदी की ओर अग्रसर करने की रखी मजबूत नींव
IPL 2026 : कोलकाता ने मुंबई को 4 विकेट से हराया, प्ले ऑफ की उम्मीदें अब भी कायम
हाईवे-एक्सप्रेस-वे से आवारा पशु हटाने के लिए NHAI करे कार्रवाई, सुप्रीम कोर्ट ने दिए निर्देश