पुलिस आयुक्तालय में हुआ लाफ्टर योगा, जवानों को योगाभ्यास कराकर मानसिक तनाव दूर करने का किया प्रयास

दैनिक दिनचर्या में भी लाफ्टर योगाभ्यास को शामिल करे तो इसके सार्थक परिणाम देखने को मिलेंगे

पुलिस आयुक्तालय में हुआ लाफ्टर योगा, जवानों को योगाभ्यास कराकर मानसिक तनाव दूर करने का किया प्रयास
पुलिस आयुक्तालय में हास्यम संस्था की ओर से लाफ्टर योगा का आयोजन किया गया।

जयपुर। पुलिस आयुक्तालय में हास्यम संस्था की ओर से लाफ्टर योगा का आयोजन किया गया। आयोजन में पुलिस लाइन, यातायात, और थानों से चुनिंदा जवानों को बुलाकर प्रशिक्षकों ने हास्य योग कराया। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (यातायात एवं प्रशासन)  योगेश दाधीच ने बताया कि पुलिस कमिश्नरेट में यातायात पुलिसकर्मियों, पुलिस लाईन एवं थानों के चुनिंदा जवानों को बुलाकर हास्यम् संस्था के योग प्रशिक्षकों ने इन्हें लाफ्टर योगाभ्यास करवाया। 

दाधीच ने कहा कि पुलिसकर्मियों को लाफ्टर योगाभ्यास करवाकर मानसिक तनाव दूर करने का प्रयास किया गया है। पुलिसकर्मी अपनी दैनिक दिनचर्या में भी लाफ्टर योगाभ्यास को शामिल करे तो इसके सार्थक परिणाम देखने को मिलेंगे। कार्यक्रम में पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) देवेन्द्र कुमार विश्नोई, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) शिल्पा चौधरी, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात राजेन्द्र सिंह सहित पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब
लोकसभा सचिवालय ने अभिषेक बनर्जी की याचिका पर दलबदल विरोधी कानून के तहत तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों को...
एसएमएस मेडिकल कॉलेज : चिकित्सक शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी लगाने का RMCTA ने किया विरोध
त्योहारों पर यात्रियों को राहत, चार जोडी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार
होर्मुज समझौते के बाद भी नहीं खुलेगा जलडमरूमध्य, ईरान ने कहा- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा प्रतिबंध
अखिलेश के महिला वादों पर भाजपा का पलटवार, राकेश त्रिपाठी बोले- हवा-हवाई हैं घोषणाएं
दिल्ली सराय-रींगस अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्रियों को होगी सुविधा
जरांगे-हाके के आंदोलन से पहले मुंबई में सख्ती: प्रदर्शन सिर्फ आजाद मैदान में, मार्च और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर रोक