राजस्थान में टैक्स फ्री हिंदी फिल्म भारत भाग्य विधाता, फिल्म देखने वाले दर्शकों को मिलेगी टिकट में टैक्स की राहत
वित्त विभाग की ओर से आदेश जारी
राजस्थान सरकार ने हिंदी फिल्म भारत भाग्य विधाता को छह माह के लिए कर मुक्त घोषित किया है। 13 जून 2026 से दर्शकों को टिकट पर राज्य जीएसटी नहीं देना होगा। सिनेमाघर और मल्टीप्लेक्स टिकट दरें नहीं बढ़ा सकेंगे। राज्य जीएसटी की भरपाई सरकार करेगी, जबकि संचालकों को नियमानुसार पूरा टैक्स पहले जमा कराना होगा।
जयपुर। राजस्थान सरकार ने हिंदी फिल्म भारत भाग्य विधाता को कर मुक्त कर दिया है। अब इस फिल्म के टिकट पर लगने वाला राज्य जीएसटी दर्शकों से नहीं लिया जाएगा। इसकी भरपाई सरकार सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्सों को करेगी। वित्त विभाग की ओर से इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं।
आदेश के अनुसार फिल्म दिखाने वाले सिनेमाघर और मल्टीप्लेक्स टिकट के दाम नहीं बढ़ा सकेंगे। हालांकि सिनेमाघर संचालकों को नियम के अनुसार पूरा टैक्स सरकार के खाते में जमा कराना होगा। बाद में सरकार उन्हें राज्य माल एवं सेवा कर के समतुल्य धनराशि की प्रतिपूर्ति करेगी। यह व्यवस्था 13 जून 2026 से अगले छह महीने तक लागू रहेगी।
Tags: tax free
Related Posts
Post Comment
Latest News
14 Jun 2026 12:04:34
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने जयपुर के होटल गणगौर में बड़ी कार्रवाई की है। बेंगलुरु पुलिस की सब इंस्पेक्टर अनीता...

Comment List