स्वायत्त शासन विभाग का फैसला, 6 नगर निकायों में विधिक सलाहकार नियुक्त

तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया

स्वायत्त शासन विभाग का फैसला, 6 नगर निकायों में विधिक सलाहकार नियुक्त
स्वायत्त शासन विभाग ने नगरीय निकायों में कानूनी कार्यों को बेहतर बनाने के लिए 6 अधिवक्ताओं को विधिक सलाहकार नियुक्त किया। मनोहरथाना, डग और खानपुर नगर पालिकाओं में नियुक्त ये सलाहकार न्यायालयीन मामलों की पैरवी, कानूनी परामर्श और विधिक प्रक्रियाओं में सहयोग करेंगे।

जयपुर। स्वायत्त शासन विभाग ने विभिन्न नगरीय निकायों में विधिक कार्यों को मजबूत करने के उद्देश्य से 6 अधिवक्ताओं को विधिक सलाहकार नियुक्त किया है। विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार इन अधिवक्ताओं की नियुक्ति संबंधित नगर निकायों में कानूनी मामलों के प्रभावी संचालन, न्यायालयीन प्रकरणों की पैरवी तथा विधिक परामर्श उपलब्ध कराने के लिए की गई है।

आदेश के अनुसार, नगर पालिका मनोहरथाना में अधिवक्ता जगदीश प्रसाद तंवरवंशी और कैलाश चंद, नगर पालिका डग में नृपेन्द्र सिंह तथा आदित्य कटारिया, जबकि नगर पालिका खानपुर में मनीष श्रींगी और नरेन्द्र कुमार नागर को विधिक सलाहकार नियुक्त किया गया है। आदेश सक्षम स्तर से अनुमोदित होने के बाद तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

 

Read More यूपीआई शुल्क के खिलाफ जयपुर व्यापार महासंघ ने खोला मोर्चा, वित्त मंत्री को लिखा पत्र

 

 

Read More आग से राख हुए कारोबार को मदद का इंतजार, दूसरे दिन भी बंद रहा मणिहारों का कटला

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कांग्रेस प्रत्याशी मावर ने मांगा समर्थन : भाजपा पर लगाए आरोप, जयपुर की सफाई और सीवर-विरासत संरक्षण को बताया प्राथमिकता कांग्रेस प्रत्याशी मावर ने मांगा समर्थन : भाजपा पर लगाए आरोप, जयपुर की सफाई और सीवर-विरासत संरक्षण को बताया प्राथमिकता
महापौर चुनाव में कांग्रेस ने सुनीता महावर को प्रत्याशी बनाकर मुकाबला रोचक कर दिया है। चार बार की पार्षद महावर...
केरल में भारी बारिश से भूस्खलन और बाढ़ : पर्यटकों समेत 6 लोगों की मौत, महिला सहित 4 लोग लापता
डेढ़ हजार रुपए फुट हो गई है रावण के पुतले की लागत, कारीगर बोले-मौसम साथ रहा तो ही हो पाएगी कमाई
मेयर चुनाव से पहले कांग्रेस का भाजपा पार्षदों में सेंध का दावा : टिकट वितरण से कई पार्षद आहत, सुनील शर्मा बोले- अंतरात्मा की आवाज पर मतदान से होगा उलटफेर
एआई की निगाह में राजस्थानी निकायों के चुनाव : राजस्थान में पार्टियां नहीं, मानो होटल इंडस्ट्री लड़ रही चुनाव
शहरी सरकारों के मुखिया का फैसला आज : 273 निकायों में होगा मतदान, 32 में निर्विरोध अध्यक्ष चुने
छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं