हनुमानगढ़ में 5 लोगों की मौत का कारण बना आवेरटेक : विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टकराई बस, घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती

गंभीर घायलों को हनुमानगढ़ टाउन में जिला चिकित्सालय भेजा

हनुमानगढ़ में 5 लोगों की मौत का कारण बना आवेरटेक : विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टकराई बस, घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती

न्यू अशोक नगर में स्टंट वीडियो बनाते समय बड़ा हादसा हो गया। युवक पवन कुमार ने पिस्तौल से खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना 16 मार्च की है। पुलिस ने हथियार, कारतूस और वीडियो जब्त कर जांच शुरू कर दी है, मामला दर्ज कर लिया गया है।

हनुमानगढ़। राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के रावतसर थाना क्षेत्र में मेगा हाईवे पर मंगलवार  सुबह बस और ट्रक की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गयी और पांच से अधिक यात्री घायल हुए हैं। पुलिस सू्त्रों ने बताया कि निजी बस श्रीगंगानगर से जयपुर के लिये सुबह पांच बजे रवाना हुई थी। यह बस हनुमानगढ़ में बरमसर के पास एक वाहन से आगे निकलने के प्रयास में विपरीत दिशा से रहे ट्रक से टकरा गयी। इससे बस में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि पांच से अधिक लोग घायल हो गये।

पुलिस  ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही रावतसर के पुलिस उपाधीक्षक सुभाष गोदारा , थाना प्रभारी ईश्वरानन्द पुलिसकर्मियों सहित मौके पर पहुंचे और एम्बुलेंस की मदद से घायलों को रावतसर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि गंभीर घायलों को हनुमानगढ़ टाउन में जिला चिकित्सालय भेजा गया है। शव रावतसर के सरकारी अस्पताल  में सुरक्षित रखवा दिये गए हैं। पुलिस उनकी पहचान के प्रयास कर रही है। मौके पर रावतसर के उपखंड अधिकारी संजय कुमार और अन्य अधिकारी भी पहुंचे।

Tags: death

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा- तंबाकू स्वास्थ्य के लिए हानिकारक, किसानों को वैकल्पिक फसल उगाने को प्रोत्साहित कर रही है सरकार, कई राज्यों को मिल रहा योजना का लाभ केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा- तंबाकू स्वास्थ्य के लिए हानिकारक, किसानों को वैकल्पिक फसल उगाने को प्रोत्साहित कर रही है सरकार, कई राज्यों को मिल रहा योजना का लाभ
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा में कहा कि स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु सरकार तंबाकू की खेती घटाने और किसानों...
मिडिल ईस्ट में खलबली: ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी को इजरायल ने बनाया निशाना, मौत पर सस्पेंस ?
शुरू हुआ 25वां कला मेला : जवाहर कला केन्द्र बना रचनात्मकता का रंगमंच, कलाकारों की प्रतिभा का प्रदर्शन
हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी: 19 से 28 मार्च के बीच एयर इंडिया करेगा यूरोप, कनाडा के लिए 36 अतिरिक्त उड़ानों का परिचालन, यहां देखें पूरा शेड्यूल
रवीना टंडन बनीं ‘गार्नियर कलर नेचुरल्स’ की ब्रांड एंबेसडर : नए कैंपेन की होगी शुरूआत, जानें अभिनेत्री ने क्या कहा
अंधेरे में डूबा एरोड्राम का टावर ऑफ लिबर्टी, फुटपाथ पर बिखरी केबल से करंट का खतरा
जनता क्लिनिक का जनता को पता नहीं : नाम नया हालात वही, कोटा के आरोग्य मंदिर बने खाली कुर्सियों के केंद्र