हाथियों के संरक्षण और कल्याण के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने लिया विभिन्न गतिविधियों में भाग
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण एलिफेंट डेकोरेशन कॉम्पीटिशन रहा
दूसरे दिन हाथीगांव में हाथियों के संरक्षण और कल्याण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम हुआ। एलिफेंट डेकोरेशन कॉम्पीटिशन में महावतों व स्टाफ ने उत्साह से हिस्सा लिया। एनिमल वेलफेयर सेशन में हाथियों के स्वास्थ्य, पोषण और देखभाल की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को मानव-हाथी सह-अस्तित्व और जिम्मेदार वन्यजीव संरक्षण का संदेश भी दिया गया।
जयपुर। वन्यजीव सप्ताह के दूसरे दिन हाथीगांव में हाथियों के संरक्षण, कल्याण एवं उनके प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण एलिफेंट डेकोरेशन कॉम्पीटिशन रहा, जिसमें हाथी महावतों एवं स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
साथ ही एनिमल वेलफेयर एवं केयर अवेयरनेस सेशन के माध्यम से हाथियों की देखभाल, स्वास्थ्य, पोषण एवं कल्याण से संबंधित जानकारी दी। इस मौके पर विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों को हाथियों के महत्व, मानव-हाथी सह-अस्तित्व एवं जिम्मेदार वन्यजीव संरक्षण का संदेश दिया।
Tags: elephants
Related Posts
Post Comment
Latest News
24 Oct 2026 19:01:49
बांदीपोरा में पुलिस ने प्रतिबंधित जेकेआईएम के गुप्त मॉड्यूल का पर्दाफाश कर चार महिलाओं समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया...

Comment List