खराब मौसम और एयर ट्रैफिक कंजेशन : आधी रात को डायवर्ट हुई फ्लाइट, जयपुर में उतरे यात्री हुए परेशान

बदले कार्यक्रम के कारण यात्रियों में चिंता और नाराजगी

खराब मौसम और एयर ट्रैफिक कंजेशन : आधी रात को डायवर्ट हुई फ्लाइट, जयपुर में उतरे यात्री हुए परेशान

खराब मौसम और एयर ट्रैफिक कंजेशन के कारण यात्रियों को आधी रात को परेशानी का सामना करना पड़ा, जब एयर इंडिया की अहमदाबाद से दिल्ली जा रही फ्लाइट को अचानक जयपुर डायवर्ट करना पड़ा।

जयपुर। खराब मौसम और एयर ट्रैफिक कंजेशन के कारण यात्रियों को आधी रात को परेशानी का सामना करना पड़ा, जब एयर इंडिया की अहमदाबाद से दिल्ली जा रही फ्लाइट को अचानक जयपुर डायवर्ट करना पड़ा। फ्लाइट ने करीब एक घंटे तक दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग की कोशिश की, लेकिन लगातार खराब मौसम और भीड़भाड़ के चलते विमान को उतरने की अनुमति नहीं मिल सकी।

स्थिति को देखते हुए फ्लाइट को रात करीब 12 बजे जयपुर एयरपोर्ट पर उतारा गया। अचानक डायवर्जन से यात्रियों को असुविधा हुई और उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ा। जयपुर एयरपोर्ट पर विमान में ईंधन भरा गया, जिसके बाद रात करीब 1:15 बजे फ्लाइट दोबारा दिल्ली के लिए रवाना हुई। अचानक बदले कार्यक्रम के कारण यात्रियों में चिंता और नाराजगी देखने को मिली।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

शुभेंदु ने स्ट्रॉन्ग रूम में ममता की मौजूदगी पर उठाए सवाल , बनर्जी ने कहा- अनुचित तरीके से स्थानांतरित किए जा रहे थे पोस्टल बैलेट शुभेंदु ने स्ट्रॉन्ग रूम में ममता की मौजूदगी पर उठाए सवाल , बनर्जी ने कहा- अनुचित तरीके से स्थानांतरित किए जा रहे थे पोस्टल बैलेट
भवानीपुर मतगणना केंद्र के स्ट्रॉन्ग रूम में ममता बनर्जी की मौजूदगी पर भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने सवाल उठाए। उन्होंने...
3540 पदों की संविदा भर्ती का विज्ञापन जारी, युवाओं ने जताया रोष
पीएम मोदी ने बुद्ध पूर्णिमा की दी शुभकामनाएं: बुद्ध के आदर्शों के प्रति नवीकृत प्रतिबद्धता का किया आह्वान, बोले-गौतम बुद्ध का जन्म, ज्ञान प्राप्ति एवं महापरिनिर्वाण का प्रतीक 
दो अलग-अलग इलाकों में हुक्का बार पर छापे, महिला समेत 2 गिरफ्तार
आईपीएल-2026 : गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से हराया, जेसन होल्डर रहे प्लेयर ऑफ द मैच
Ukraine Drone Attack: यूक्रेनी ड्रोन हमले से तुआपसे के समुद्री टर्मिनल पर लगी आग, बड़ा हादसा टला, कोई हताहत नहीं
कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी : करीब 1000 हजार रुपए महंगा हुआ सिलेण्डर, जानें घरेलू सिलेण्डर की क्या है कीमत