दिल्ली में खराब मौसम, श्रीनगर-दिल्ली फ्लाइट जयपुर डायवर्ट

फ्लाइट ने जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की

दिल्ली में खराब मौसम, श्रीनगर-दिल्ली फ्लाइट जयपुर डायवर्ट
दिल्ली एयरपोर्ट पर खराब मौसम के चलते श्रीनगर से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट किया। विमान ने जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की। फ्लाइट में सवार यात्री फिलहाल विमान के अंदर ही हैं। दिल्ली एटीसी से क्लीयरेंस मिलने के बाद विमान के दोबारा रवाना होने की संभावना।

जयपुर। दिल्ली एयरपोर्ट पर खराब मौसम के चलते श्रीनगर से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट करना पड़ा। दिल्ली में मौसम खराब होने के कारण विमान की लैंडिंग नहीं हो सकी। इसके बाद पायलट ने विमान को जयपुर की ओर मोड़ दिया। फ्लाइट ने जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की।

फ्लाइट के जयपुर पहुंचने के बाद सभी यात्री फिलहाल विमान के अंदर ही बैठे हुए हैं। बताया जा रहा है कि दिल्ली एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से क्लीयरेंस मिलने के बाद विमान को दोबारा दिल्ली के लिए रवाना किया जाएगा। यात्रियों को फिलहाल विमान से उतारने के संबंध में कोई निर्णय नहीं हुआ है। दिल्ली में मौसम की स्थिति सामान्य होने और एटीसी से अनुमति मिलने का इंतजार किया जा रहा है। मौसम खराब होने के कारण दिल्ली आने वाली अन्य उड़ानों के संचालन पर भी असर पड़ने की संभावना है।

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली में खराब मौसम, श्रीनगर-दिल्ली फ्लाइट जयपुर डायवर्ट दिल्ली में खराब मौसम, श्रीनगर-दिल्ली फ्लाइट जयपुर डायवर्ट
दिल्ली एयरपोर्ट पर खराब मौसम के चलते श्रीनगर से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट किया।...
वोटबैंक और तुष्टीकरण की राजनीति करने वाली पार्टियां हाशिए पर चली गईं : गजेन्द्र सिंह शेखावत
राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026 LIVE: जयपुर में मतदान प्रक्रिया समाप्त, प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद
राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण के मतदान समाप्त, प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद
मुस्लिम बहुल इलाकों में मतदान को लेकर जबरदस्त उत्साह, शाम 5 बजे तक लगी रहीं कतारें
राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में पूर्वाह्न 3 बजे तक 57 प्रतिशत से अधिक मतदान
राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: अटरू, छबड़ा और मांगरोल में 68.18 प्रतिशत मतदान, बुजुर्गों और दिव्यांगों ने भी बढ़-चढ़कर निभाई लोकतांत्रिक जिम्मेदारी