जयपुर एयरपोर्ट : दिल्ली में खराब मौसम, जयपुर डायवर्ट हुईं 12 फ्लाइट

इंडिगो की चेन्नई और सिलीगुड़ी से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट शामिल

जयपुर एयरपोर्ट : दिल्ली में खराब मौसम, जयपुर डायवर्ट हुईं 12 फ्लाइट
दिल्ली एयरपोर्ट पर खराब मौसम के कारण उड़ान संचालन प्रभावित। दिल्ली जाने वाली 12 उड़ानों को जयपुर एयरपोर्ट डायवर्ट किया। इंडिगो, एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस और स्पाइसजेट की उड़ानें शामिल। चेन्नई, सिलीगुड़ी, इंफाल, रांची, इंदौर, शारजाह, दुबई, भुवनेश्वर, सिंगापुर और लेह से आने वाली उड़ानें जयपुर पहुंचीं।

जयपुर। दिल्ली एयरपोर्ट पर खराब मौसम के चलते फ्लाइट संचालन प्रभावित हुआ। मौसम की खराब स्थिति के कारण दिल्ली जाने वाली कई उड़ानों को जयपुर एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट किया गया। अब तक कुल 12 फ्लाइट डायवर्ट होकर जयपुर पहुंच चुकी हैं। इनमें इंडिगो की चेन्नई और सिलीगुड़ी से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट शामिल हैं। एयर इंडिया एक्सप्रेस की इंफाल, रांची, इंदौर और शारजाह से दिल्ली जाने वाली उड़ानों को भी जयपुर डायवर्ट किया गया। इसके अलावा एयर इंडिया की दुबई, चेन्नई, भुवनेश्वर और सिंगापुर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट जयपुर पहुंचीं।

स्पाइसजेट की लेह से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट को भी खराब मौसम के चलते जयपुर डायवर्ट किया गया। अचानक डायवर्जन के कारण जयपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों की आवाजाही बढ़ गई। एयरपोर्ट पर डायवर्ट होकर पहुंची फ्लाइटों के यात्रियों को आगे की उड़ान और दिल्ली में मौसम की स्थिति के अनुसार इंतजार करना पड़ रहा है।

Post Comment

Comment List

Latest News

पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले एयर इंडिया विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले एयर इंडिया विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
दिल्ली से 164 यात्रियों को लेकर आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI 1741 पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग के समय...
जयपुर के कई इलाकों में बारिश, सड़कों पर भरा पानी
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने माँ राजराजेश्वरी मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की
जयराम रमेश का केंद्र पर निशाना, बोले- देश बेरोजगारी और महंगाई के दोहरी मार से जूझ रहा, चीनी के बाद प्याज की कीमतों को लेकर जताई चिंता
इस देश में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर रोक की तैयारी, कंपनियों पर भारी जुर्माने का प्रस्ताव
कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव वरुण चौधरी का काशी दौरा: नेताओं और कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का आह्वान
राजस्थान के बांधों में 24 घंटे में 6.05 एमक्यूएम पानी बढ़ा, राज्य के 693 बांधों की कुल भराव क्षमता 13,029.09 एमक्यूएम