बागड़े ने राजस्थान के खिलाड़ियों को दी 10 लाख की वित्तीय सहायता, सभी वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तैयार होने का किया आह्वान

अभी से अपने आपको तैयार कर पाएंगे

बागड़े ने राजस्थान के खिलाड़ियों को दी 10 लाख की वित्तीय सहायता, सभी वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तैयार होने का किया आह्वान

राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने अपने विवेकाधीन निधि से राजस्थान के 28 खिलाड़ियों को 10.20 लाख रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की है। ये खिलाड़ी जम्मू में 5 से 7 दिसंबर तक होने वाले द्वितीय फेडरेशन कप लैक्रोज में भाग लेंगे। बागडे ने लैक्रोज के लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 में शामिल होने पर खुशी जताई और खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तैयार होने को प्रोत्साहित किया।

जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने अपने विवेकाधीन निधि से राज्य के खिलाडिय़ों को राष्ट्रीय और अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए 10.20 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की है। बागडे ने यह राशि ओलम्पिक खेल लैक्रोज के जम्मू में आगामी पांच से सात दिसम्बर को होने वाली द्वितीय फेडरेशन कप में भाग ले रहे खिलाड़ियों के लिए प्रदान की गई है।

उन्होंने लैक्रोज खेल के आगामी लॉस एन्जलिस ओलम्पिक-2028 में सम्मिलित होने पर प्रसन्नता जताते हुए राजस्थान के खिलाड़ियों को अभी से वहां सभी वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तैयार होने का आह्वान किया है। राज्यपाल के सचिव डॉ. पृथ्वी ने बताया कि बागडे ने अपने विवेकाधीन कोटे से राज्य के महिला और पुरूष वर्ग में भाग लेने वाले उदयपुर संभाग के 28 खिलाडिय़ों के लिए यह राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी है। इससे खिलाड़ियों को प्रोत्साहन ही नहीं मिलेगा, बल्कि वे ओलम्पिक में और अधिक बेहतर प्रदर्शन के लिए अभी से अपने आपको तैयार कर पाएंगे।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान