घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हुआ बघेरे का मूवमेंट : डीसीएफ, एसीएफ, तीन रेंजर और दो डॉक्टरों सहित टीम ने मौके पर पहुंचकर किया सर्च 

निवासियों में भय का माहौल

घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हुआ बघेरे का मूवमेंट : डीसीएफ, एसीएफ, तीन रेंजर और दो डॉक्टरों सहित टीम ने मौके पर पहुंचकर किया सर्च 

जंगल से बघेरों के रिहायशी एरिया में आने की घटनाएं बढ़ रही है। ताजा मामला बुधवार को शहर के पानीपेच इलाके के नेहरू नगर का सामने आया है। यहां एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में बघेरे की सुबह 6 बजे की मूवमेंट कैद हुई है। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर इसकी तलाश शुरू की।

जयपुर। जंगल से बघेरों के रिहायशी एरिया में आने की घटनाएं बढ़ रही है। ताजा मामला बुधवार को शहर के पानीपेच इलाके के नेहरू नगर का सामने आया है। यहां एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में बघेरे की सुबह 6 बजे की मूवमेंट कैद हुई है। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर इसकी तलाश शुरू की। डीसीएफ विजयपाल सिंह ने बताया कि वन विभाग की टीम ने यहां इलाके में घरों की छतों, खाली पड़े मकानों और आस-पास के क्षेत्रों में सर्च किया। लेकिन बघेरा कहीं नजर नहीं आया। ऐहतियात के लिए वन विभाग ने एक टीम को इस एरिया में तैनात किया गया है। इससे पहले डीसीएफ विजयपाल सिंह, एसीएफ संतोष मीणा, नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क के वरिष्ठ वन्यजीव चिकित्सक डॉ.अरविंद माथुर, डॉ.अशोक तंवर, रेंजर जितेन्द्र सिंह शेखावत, जितेन्द्र चौधरी, रघुवेन्द्र राठौड़ सहित वन विभाग का स्टाफ मौजूद रहा।  

सीसीटीवी चैक करने पर चला पता 
पानीपेच के नेहरू नगर स्थित घर ए-250 में लगे सीसीटीवी कैमरे में बघेरे की मौजूदगी दर्ज हुई है। ऋषभ माचिवाल ने बताया कि सुबह घर के बाहर कुत्तों के भौंकने के बाद पिताजी ने जब घर में लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो उसमें बघेरा घर के मुख्य द्वार से अंदर आया और गार्डन एरिया में घूमता हुआ बाहर की तरफ जाता हुआ दिखा। माचिवाल ने बताया कि सुबह 6 बजे इसकी मौजूदगी कैमरे में कैद हुई। वहीं यहां के निवासियों में भय का माहौल बना हुआ है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

राकांपा ने पुणे नगर निगम चुनावों में ईवीएम की खराबी को लेकर उठाए सवाल राकांपा ने पुणे नगर निगम चुनावों में ईवीएम की खराबी को लेकर उठाए सवाल
पुणे नगर निगम चुनाव के दौरान एनसीपी नेता अंकुश काकडे ने ईवीएम में तकनीकी खराबी और समय की विसंगति का...
फिर नई ऊंचाई पर पहुंचे सोना और चांदी : एक दिन में चांदी 18,000 रुपए महंगी, जानें क्या है भाव 
जापान के होक्काइडो में 5.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
भारत रिन्यूएबल एक्सपो-2026 का जयपुर में भव्य आयोजन, मानसरोवर के वीटी ग्राउंड पर 16 से 18 जनवरी तक जुटेंगे देश-विदेश के रिन्यूएबल एनर्जी दिग्गज
डमी परीक्षार्थियों के जरिए वरिष्ठ अध्यापक बना अभियुक्त, 2 साल से फरार 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
ईरान से गुजरने वाली कई भारतीय उड़ानें रद्द, कई के मार्ग बदले, केंद्र सरकार ने जारी की गाइडलाइन
दिसंबर में वस्तु व्यापार घाटा बढ़कर 25.04 अरब डॉलर पर पहुंचा