स्कॉलरशिप में पात्रता रखने वालों को समय पर किया भुगतान, जूली के सवाल पर बैरवा ने दिया जवाब
आपने समय पर भुगतान किया या ना किया
जवाब में उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि वर्ष 2024 - 25 में 365 अभ्यर्थी को लाभाविन्त किया गया है। 2024 - 25 में अब तक कुल 106.44 करोड़ का भुगतान किया गया है।
जयपुर। राजस्थान विधानसभा में उच्च शिक्षा से जुड़ा हुआ विधायक रफीक खान ने सवाल उठाया। खान ने पूछा कि स्वामी विवेकानंद स्कॉलरशिप फॉर एकेडमी एक्सीलेंस योजना के तहत कितना लाभ दिया। जवाब में उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि वर्ष 2024 - 25 में 365 अभ्यर्थी को लाभाविन्त किया गया है। 2024 - 25 में अब तक कुल 106.44 करोड़ का भुगतान किया गया है।
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि आपने समय पर भुगतान किया या ना किया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जो पात्रता रखते हैं, उसका समय पर भुगतान किया गया है।
Tags: bairava
Related Posts
Post Comment
Latest News
12 Mar 2025 18:54:45
राज्य में होली का दो दिवसीय लोक पर्व गुरुवार से शुरू होगा, पहले दिन गुरुवार को होलिका दहन किया जाएगा...
Comment List