टैगोर ब्रांड सरसों का तेल बेचने पर रोक, 3 बैच जांच में मिले अनसेफ

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग ने लगाई रोक

टैगोर ब्रांड सरसों का तेल बेचने पर रोक, 3 बैच जांच में मिले अनसेफ
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग ने टैगोर ब्रांड के सरसों तेल की बिक्री पर रोक। विभाग ने जनस्वास्थ्य की सुरक्षा को देखते हुए सरसों के तेल के तीन बैचों की बिक्री, वितरण, निर्माण, भंडारण और प्रदर्शन पर तत्काल प्रभाव से रोक। राज्य खाद्य प्रयोगशाला जयपुर की जांच रिपोर्ट में इन बैचों को असुरक्षित पाए जाने के बाद यह कार्रवाई।

जयपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग ने टैगोर ब्रांड के सरसों तेल की बिक्री पर रोक लगा दी है। विभाग ने जनस्वास्थ्य की सुरक्षा को देखते हुए सरसों के तेल के तीन बैचों की बिक्री, वितरण, निर्माण, भंडारण और प्रदर्शन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। राज्य खाद्य प्रयोगशाला जयपुर की जांच रिपोर्ट में इन बैचों को असुरक्षित पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई है। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण डॉ. टी. शुभमंगला द्वारा जारी आदेश के अनुसार टैगोर ब्रांड सरसों के तेल के बैच नंबर 1, 2 और 10 खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत असुरक्षित घोषित किए गए हैं। इन बैचों पर लगाया गया प्रतिबंध प्रारंभिक रूप से दो माह या नियमानुसार निर्धारित अवधि तक प्रभावी रहेगा।

विक्रेताओं को स्टॉक हटाने के निर्देश
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर प्रथम डॉ. रवि शेखावत ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि यदि उनके पास इन बैचों का सरसों का तेल उपलब्ध है तो उसका उपयोग नहीं करें और संबंधित विक्रेता को वापस कर दें। वहीं सभी थोक एवं खुदरा विक्रेताओं को भी प्रतिबंधित बैच का स्टॉक तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रतिबंधित उत्पाद की बिक्री या भंडारण पाए जाने पर संबंधित कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

नाहरगढ़ बस स्टैंड पर बदहाल शौचालय, गंदगी-दुर्गंध से यात्री परेशान नाहरगढ़ बस स्टैंड पर बदहाल शौचालय, गंदगी-दुर्गंध से यात्री परेशान
अजमेर, पुष्कर और गुना तक बसों का संचालन, लेकिन मूलभूत सुविधाओं का अभाव
करोड़ों का नया बस स्टैंड, फिर भी यात्रियों का इंतजार
शिक्षा विभाग : स्पोर्ट्स कैलेंडर जारी फिर भी खिलाड़ियों के हाथ खाली
हर बार आग लगने के बाद जांच व सर्वे, फिर भी हो रही घटनाएं
भारतमाला परियोजना के विरोध में किसानों की ट्रैक्टर रैली, सरकार को खुली बहस की चुनौती
अलर्ट! बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहकों का संवेदनशील डेटा लीक होने का दावा, RBI और साइबर एजेंसियों से जांच की मांग
बंगाल की खाड़ी के डिप्रेशन से राजस्थान में फिर सक्रिय होगा मानसून, 29-30 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट