श्रम विरोधी नीतियों के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, बैंक कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

बैंक कर्मचारियों ने इस विरोध में भाग लिया

श्रम विरोधी नीतियों के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, बैंक कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

प्रदर्शन का नेतृत्व राजस्थान प्रदेश बैंक एम्प्लाइज यूनियन के महासचिव कॉमरेड महेश मिश्रा, टी.सी. झालानी, आर.जी. शर्मा और महेश शर्मा ने किया।

जयपुर। सरकार की श्रम विरोधी नीतियों के विरोध में देश में विभिन्न श्रमिक संगठनों द्वारा हड़ताल एवं व्यापक विरोध प्रदर्शन आयोजित किए गए। जयपुर में बैंक कर्मचारियों ने बैंक ऑफ इंडिया के रीजनल ऑफिस, सी-स्कीम पर प्रदर्शन करते हुए 17 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया।

पीएनबी एम्प्लाईज यूनियन राजस्थान के अध्यक्ष टी.सी. झालानी ने बताया कि इस आंदोलन की मुख्य मांगों में श्रम संहिताओं को वापस लेना, आउटसोर्सिंग पर रोक लगाना, स्थायी भर्ती सुनिश्चित करना और 26 हजार न्यूनतम मासिक वेतन निर्धारित करना शामिल है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियाँ श्रमिकों के अधिकारों और भविष्य की सुरक्षा के लिए खतरा हैं। प्रदर्शन का नेतृत्व राजस्थान प्रदेश बैंक एम्प्लाइज यूनियन के महासचिव कॉमरेड महेश मिश्रा, टी.सी. झालानी, आर.जी. शर्मा और महेश शर्मा ने किया। बड़ी संख्या में बैंक कर्मचारियों ने इस विरोध में भाग लिया। 

 

Tags: bank

Post Comment

Comment List

Latest News

साथ आए युवक ने युवती को आनासागर झील में धकेला, जलकुंभी निकाल रहे युवक ने बचाया  साथ आए युवक ने युवती को आनासागर झील में धकेला, जलकुंभी निकाल रहे युवक ने बचाया 
शहर की आनासागर झील के रामप्रसाद घाट पर सुबह एक युवक ने अपने साथ आई युवती को झील में धक्का...
राज्यपाल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- सादगी और शुचिता से जुड़े शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान तेजी से विकास की ओर आगे बढ़ रहा
‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल : कमाई हुई 350 करोड़ के पार, क्रिटिक्स और दर्शकों की पसंद बनी फिल्म 
कांग्रेस की रैली में अभद्र नारों पर राज्यसभा में हंगामा, सत्ता पक्ष ने की सोनिया-राहुल से माफी की मांग
Weather Update : दिल्ली जाने वाली 6 फ्लाइट जयपुर डायवर्ट, चार अब भी अटकी
कौन है नवीद अकरम? जिसने सिडनी में मचाया मौत का तांडव, सामने आया पाकिस्तान कनेक्शन?
एसआईआर को लेकर अखिलेश ने केंद्र सरकार पर उठाए सवाल, बोलें-चुनावी गणित होगा प्रभावित