राहगीरों का अपहरण व लूट करने वाली गैंग का सरगना बापर्दा गिरफ्तार, 19 महीने पुराने मामले का पर्दाफाश
मोबाइल CDR के आधार पर जांच
पुलिस थाना कोटखावदा ने लगभग 19 महीने पुराने अपहरण व लूट के प्रकरण में वांछित चल रहे गैंग के मुख्य सरगना दिलराज मीना उर्फ डी.के. चांदा को बापर्दा गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। जांच में खुलासा और पहले की गिरफ्तारियाँ पुलिस टीम ने चाकसू व आसपास क्षेत्रों के CCTV फुटेज, पीड़ित के बैंक लेनदेन विवरण और मोबाइल CDR के आधार पर जांच आगे बढ़ाई।
जयपुर। पुलिस थाना कोटखावदा ने लगभग 19 महीने पुराने अपहरण व लूट के प्रकरण में वांछित चल रहे गैंग के मुख्य सरगना दिलराज मीना उर्फ डी.के. चांदा को बापर्दा गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। पुलिस उपायुक्त दक्षिण राजर्षि राज ने बताया कि 4 अप्रैल 2024 को कंवरपुरा निवासी मनीष चौधरी को कृषि मंडी चाकसू से घर लौटते समय बोलेरो सवार पाँच अज्ञात बदमाशों ने अगवा कर लिया था। अभियुक्तों ने पीड़ित की मारपीट कर उसके परिजनों से फोन-पे पर 5,000 रुपये डलवाए तथा उसका मोबाइल फोन छीन लिया। बाद में उसे चाकसू बाईपास पर छोड़ दिया गया। जांच में खुलासा और पहले की गिरफ्तारियाँ पुलिस टीम ने चाकसू व आसपास क्षेत्रों के CCTV फुटेज, पीड़ित के बैंक लेनदेन विवरण और मोबाइल CDR के आधार पर जांच आगे बढ़ाई।
तकनीकी विश्लेषण व आसूचना के आधार पर पाँच आरोपियों की पहचान हुई
1. दिलराज मीना उर्फ डी.के. चांदा
2. राजू मीना
3. लड्डूराम मीना
4. महेश प्रजापत
5. दिलखुश मीना
16 सितंबर 2025 को पुलिस ने राजू मीना, लड्डूराम मीना, महेश प्रजापत व दिलखुश मीना को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त महेन्द्रा बोलेरो जब्त की। मुख्य आरोपी दिलराज मीना इस दौरान गिरफ्तारी के भय से इंदौर (मध्यप्रदेश) फरार हो गया था। मुख्य सरगना दिलराज मीना की गिरफ्तारी लगातार दबिश, मुखबिर तंत्र और तकनीकी निगरानी के बाद दिनांक 18 नवंबर 2025 को पुलिस टीम ने मुख्य सरगना दिलराज मीना उर्फ डी.के. चांदा को इलाके से दस्तयाब कर बापर्दा गिरफ्तार किया। पीड़ित से शिनाख्त करवाए जाने हेतु अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे पीसी/जेसी रिमांड पर केंद्रीय कारागार घाटगेट जयपुर भेज दिया गया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर उसकी गैंग द्वारा की गई अन्य आपराधिक घटनाओं का भी खुलासा करने में जुटी है। कोटखावदा थाना पुलिस ने कहा कि मामले में आगे भी आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

Comment List