आग उगलती गर्मी से हुए हलकान : बाड़मेर का तापमान 46.4, आगामी तीन-चार दिन तक हल्की बारिश की संभावना

दिन का तापमान 42.7 और रात का तापमान 30.4 डिग्री दर्ज

आग उगलती गर्मी से हुए हलकान : बाड़मेर का तापमान 46.4, आगामी तीन-चार दिन तक हल्की बारिश की संभावना

लू का प्रकोप जारी है। बाड़मेर में सर्वाधिक 46.4 डिग्री तापमान दर्ज हुआ, जबकि जैसलमेर 46.0, कोटा 45.2, जोधपुर 44.7 और बीकानेर 44.6 डिग्री पर पहुंचे। जयपुर में तापमान 42.7 डिग्री रहा। भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित है, हालांकि मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ से 3-4 दिन में हल्की बारिश और राहत की संभावना जताई है।

जयपुर। राज्य के कुछ हिस्सों में लू का दौर चलने से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। प्रदेश के अधिकांश भागों में रविवार को दिन का तापमान 42-45 डिग्री के बीच दर्ज हुआ। राज्य का सर्वाधिक दिन का तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस बाड़मेर में दर्ज हुआ। हालांकि, मौसम विभाग ने एक-दो दिन में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूर्वी हवाओं के प्रभावी होने से दोपहर बाद आगामी तीन-चार दिन तक हल्की बारिश और हवा चलने की संभावना जताई है,इससे आग उगलती गर्मी से राहत मिलेगी। राजधानी जयपुर में दिन का तापमान 42.7 और रात का तापमान 30.4 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार जैसलमेर में 46.0, फलौदी 44.8, चूरू 44.2, जोधपुर 44.7, बीकानेर 44.6, कोटा 45.2, पिलानी 44.4, अलवर 42.5, अजमेर 42.0 डिग्री दिन का तापमान दर्ज होने से लोग आग उगलती गर्मी से परेशान हो गए।

Tags: heat

Post Comment

Comment List

Latest News

सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया
पायलट ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पायलट ने कहा कि चुनाव...
गौरव भाटिया का कांग्रेस पर पलटवार: जल्द दो हिस्सों में बंट जाएगी कांग्रेस, राहुल गांधी को बताया भारतीय राजनीति का 'भस्मासुर'
आसमान में बिगड़ी यात्री की तबीयत, जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों में हुए इज़ाफ़े पर कांग्रेस का हमला: सरकार को बताया 'महंगाई मैन', कहा- पेट्रोल का शतक पूरा
'अफ्रीका दिवस' पर यूएन प्रमुख का संदेश: सतत विकास और समृद्धि के लिए अफ्रीका के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता
'कॉकरोच जनता पार्टी' पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर: सीबीआई जांच की मांग; उच्चतम न्यायालय का सुनवाई से इंकार, कहा- इतना भावुकता से न लें
आयुर्वेद वि.वि. द्वारा विश्व थायरॉइड दिवस पर मण्डोर गार्डन में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन