रोडवेज बस में बेटिकट मिली 15 सवारी : बस सारथी को सेवा से हटाने की अनुशंसा, रोडवेज प्रशासन ने किया स्पष्ट-  राजस्व चोरी और यात्रियों के साथ लापरवाही बर्दाश्त नहीं

बस खाटू श्याम जी मंदिर से झालावाड़ जा रही थी

रोडवेज बस में बेटिकट मिली 15 सवारी : बस सारथी को सेवा से हटाने की अनुशंसा, रोडवेज प्रशासन ने किया स्पष्ट-  राजस्व चोरी और यात्रियों के साथ लापरवाही बर्दाश्त नहीं

खाटूश्याम जी से झालावाड़ जा रही रोडवेज बस में बड़ा खुलासा हुआ। टाटियावास टोल पर जांच में 50 में से 15 यात्री बेटिकट मिले, जबकि उनसे किराया वसूला गया था। बस सारथी अमित पांचाल पर गंभीर लापरवाही सामने आई। एमडी के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए सेवा से हटाने की अनुशंसा, प्रशासन ने सख्ती के संकेत दिए।

जयपुर। खाटूश्याम जी से झालावाड़ जा रही रोडवेज बस में बेटिकट सवारियां मिलने का मामला सामने आया है। सीकर रोड स्थित टाटियावास टोल पर की गई चेकिंग में बड़ा खुलासा हुआ। जानकारी के अनुसार बस में कुल 50 यात्री सवार थे, जिनमें से 15 यात्रियों को किराया लेने के बावजूद टिकट जारी नहीं किए गए थे। यह बस खाटू श्याम जी मंदिर से झालावाड़ जा रही थी।

रोडवेज एमडी पुरुषोत्तम शर्मा के निर्देश पर सिंधी कैंप बस स्टैंड के मैनेजर ट्रैफिक लोकेश चौधरी ने कार्रवाई करते हुए बस की जांच कराई। जांच में सामने आया कि बस सारथी अमित पांचाल ने यात्रियों से किराया तो वसूल लिया, लेकिन 15 यात्रियों को टिकट जारी नहीं किए। इस अनियमितता को गंभीर मानते हुए 15 यात्रियों पर रेडमार्क लगाया गया है तथा बस सारथी को सेवा से हटाने की अनुशंसा की गई है। रोडवेज प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि राजस्व चोरी और यात्रियों के साथ इस प्रकार की लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भविष्य में भी ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Tags: bus

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी का गैस सिलेंडर महंगा होने पर केंद्र सरकार पर हमला : सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी चुनावी बिल, कहा- चुनावी राहत खत्म, अब महंगाई की मार राहुल गांधी का गैस सिलेंडर महंगा होने पर केंद्र सरकार पर हमला : सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी चुनावी बिल, कहा- चुनावी राहत खत्म, अब महंगाई की मार
कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में तेज बढ़ोतरी पर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने इसे “चुनावी बिल”...
नकबजनी की वारदात का खुलासा : कबाड़ी सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, नशे के लिए करता था चोरी; 2 लाख का चोरी का माल बरामद
बागड़े ने महाराष्ट्र और गुजरात के लोगों से किया संवाद : दोनों राज्यों ने राष्ट्रीय प्रगति में दिया महत्वपूर्ण योगदान, कहा- औ‌द्योगिक विकास के साथ सामाजिक परम्पराओं से भी बनाई अपनी विशिष्ट पहचान
खण्डेलवाल कम्युनिटी-जयपुर चैप्टर का भव्य शुभारंभ, उद्यमियों की पहल से समाज को मिलेगा एकजुटता और विकास का नया मंच
भाजपा को बिहार का नाम बदलकर श्रमिक प्रदेश कर देना चाहिए : देश निर्माण में मजदूरों का अतुलनीय योगदान, तेजस्वी बोले- मजदूरों पर ही पड़ा डबल इंजन सरकार की पूंजीपरस्त नीतियों का सीधा असर
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने की डिजिटल जनगणना-2027 की स्व-गणना, नागरिकों से की भागीदारी की अपील
नटनी पर साहित्यिक मंथन कल : जयपुर में जुटेंगे साहित्य जगत के दिग्गज, प्रांजल साहित्य अकादमी की पहल