हीट वेव से जंग : जयपुर ट्रैफिक पुलिस को मिले प्रोटेक्ट जैकेट, ड्यूटी अब होगी ज्यादा सुरक्षित

तेज धूप और लू के असर को कम करने में मदद

हीट वेव से जंग : जयपुर ट्रैफिक पुलिस को मिले प्रोटेक्ट जैकेट, ड्यूटी अब होगी ज्यादा सुरक्षित

राजधानी जयपुर में पड़ रही भीषण गर्मी और लगातार चल रही हीट वेव के बीच ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को बड़ी राहत। जयपुर ट्रैफिक पुलिस ने हायक उपनिरीक्षक और उपनिरीक्षक रैंक के अधिकारियों को विशेष ''प्रोटेक्ट जैकेट'' उपलब्ध कराए हैं, जो तेज धूप और लू के असर को कम करने में मदद करेंगे।

जयपुर। राजधानी जयपुर में पड़ रही भीषण गर्मी और लगातार चल रही हीट वेव के बीच ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को बड़ी राहत मिली है। जयपुर ट्रैफिक पुलिस ने हायक उपनिरीक्षक (एएसआई) और उपनिरीक्षक (एसआई) रैंक के अधिकारियों को विशेष ''प्रोटेक्ट जैकेट'' उपलब्ध कराए हैं, जो तेज धूप और लू के असर को कम करने में मदद करेंगे। यह पहल पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य और कार्यक्षमता को ध्यान में रखते हुए की गई है।

जैकेट कैसे करता है सुरक्षा
कूलिंग तकनीक
हल्का व सांस लेने योग्य मटेरियल
लंबे समय तक ठंडक बनाए रखे
हीट वेव और तेज धूप से सुरक्षा

एएसआई महेश चंद
यह ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों की सराहनीय पहल है, ड्यूटी करना पहले से आसान हो गया है।

उपनिरीक्षक सतीश
एक बार भिगोने के बाद जैकेट करीब डेढ़ घंटे तक ठंडक बनाए रखती है।

Read More ऑपरेशन म्यूल हंटर में साइबर ठग गिरफ्तार : खाते किराए पर लेकर करता था साइबर फ्रॉड, आरोपी मुहाना थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर

सहायक उपनिरीक्षक साहब सिंह
जैकेट मिलने के बाद गर्मी में काफी राहत महसूस हो रही है।

Read More एक जिला एक उत्पाद नीति : दौसा, चूरू, डीडवाना-कुचामन, फलोदी और बालोतरा जिलों के ओडीओपी उत्पादों की गुणवत्ता में होगा सुधार

उपायुक्त ट्रैफिक पुलिस योगेश गोयल ने बताया
करीब दो हजार रुपए कीमत वाले ये जैकेट एक निजी कंपनी के सहयोग से उपलब्ध कराए गए हैं। जरूरत पड़ने पर आगे कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल को भी यह सुविधा दी जाएगी। 

Read More पर्यटक बना रहे हैं स्मारकों को लव वॉल, कहीं आई लव यू, तो कहीं एबीसीडी

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ईसरदा बांध में आरएल-256 मीटर तक होगा जल भराव, विस्थापित परिवारों को शिफ्ट होने के निर्देश ईसरदा बांध में आरएल-256 मीटर तक होगा जल भराव, विस्थापित परिवारों को शिफ्ट होने के निर्देश
ईसरदा बांध परियोजना के अंतर्गत डूब क्षेत्र में आने वाले विस्थापित परिवारों को पुनर्वास कॉलोनी में स्थानांतरित होने के निर्देश...
नोएडा में मार्केट में शॉर्ट सर्किट से लगी आग : किसी प्रकार की जनहानि नहीं, 20 दुकानों को सुरक्षित बचाया
प्रदेश की जल्द आएगी नई आयुर्वेद नीति, ट्यूरिज्म स्थलों पर बनेंगे सुविधा युक्त आधुनिक आयुर्वेद वेलनेस सेंटर्स
मानसून के फिर से जल्दी आने की उम्मीद : 26 मई के आसपास केरल में देगा दस्तक, मौसमी बारिश बेहद महत्वपूर्ण
सवाई मानसिंह स्टेडियम में दो अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्विमिंग पूल, फिर भी खेल परिषद के सेंट्रल कोचिंग कैम्प से बाहर तैराकी का खेल
एसएमएस अस्पताल : इलाज के दौरान मरीज की मौत, परिजन डॉक्टर भिड़े; बदसलूकी का आरोप
हीट वेव से जंग : जयपुर ट्रैफिक पुलिस को मिले प्रोटेक्ट जैकेट, ड्यूटी अब होगी ज्यादा सुरक्षित