सावधान : वाट्सअप हो सकता है हैक, पुलिस ने जारी की गाइडलाइन

यूं जाल बिछाते हैं साइबर ठग

सावधान : वाट्सअप हो सकता है हैक, पुलिस ने जारी की गाइडलाइन

सावधान : वाट्सअप हो सकता है हैक, पुलिस ने जारी की गाइडलाइन

जयपुर। डिजिटल युग में जहां तकनीक ने जीवन आसान बनाया है। वहीं साइबर ठगों ने अब आपके सबसे भरोसेमंद व्हाट्सएप भी हथियार बना लिया है। डीजीपी राजीव शर्मा ने बताया कि साइबर अपराधी आपके अकाउंट का एक्सेस लेकर बैंकिंग धोखाधड़ी को अंजाम दे रहे हैं।

यूं जाल बिछाते हैं साइबर ठग

डीआईजी साइबर क्राइम विकास शर्मा ने बताया कि साइबर अपराधी अनजान लिंक, फर्जी कॉल या स्क्रीन शेयरिंग एप्स के जरिए आमजन के स्मार्टफोन में सेंध लगाते हैं। एक बार व्हाट्सएप का नियंत्रण हाथ में आते ही वे आपके संपर्कों से पैसों की मांग करते हैं या आपके मोबाइल में मौजूद बैंकिंग एप्स का दुरुपयोग कर चंद मिनटों में खाता खाली कर देते हैं। हैक हुआ अकाउंट कैसे करें रिकवर स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया पुलिस ने हैक हुए अकाउंट को वापस पाने के लिए एक सुरक्षित तरीका साझा किया है

-सबसे पहले अपने फोन से व्हाट्सएप को अनइंस्टॉल कर दें और सिम कार्ड बाहर निकाल लें।

Read More होली पर जयपुर के एसएमएस अस्पताल में घायलों के लिए विशेष इंतजाम, 24 घंटे इमरजेंसी सेवाएं रहेंगी सक्रिय

-मोबाइल को वाईफाई से जोड़ें और अधिकृत ऐप स्टोर से एक विश्वसनीय एंटीवायरस डाउनलोड कर फुल स्क्रीन करें। संदिग्ध फाइल्स और बोट्स को तुरंत डिलीट करें।

Read More Weather Update : जयपुर सहित कई जिलों में छाए बादल, दिन में फिर तेज हुई गर्मी 

-मोबाइल की सुरक्षा के लिए इंस्टॉल फ्रॉम अननॉन प्रोसेस को डिसेबल करें और कॉल एसएमएस फॉरवर्डिंग की जांच कर उसे बंद करें।

Read More जेडीए की कार्रवाई : सडक सीमा से हटाए अतिक्रमण, 13 बीघा भूमि पर 2 अवैध कॉलोनियों को किया ध्वस्त

-  वेरिफिकेशन के समय एसएमएस के बजाय कॉल-मी विकल्प चुनें। साधारण फोन पर कॉल के जरिए प्राप्त कोड को दर्ज करते ही आपका अकाउंट पुन: आपके नियंत्रण में आ जाएगा।

 इन नंबरों पर तुरंत दें सूचना

यदि आप इस घटना के शिकार हुए हैं तो घबराएं नहीं। तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या 9256001930/ 9257510100 पर संपर्क करें। 

Tags: careful

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कुछ ‘मृत’ मतदाता अभी जीवित : ममता ने लगाया आरोप, बोली- जीवित लोगों को मृत बता रहा चुनाव आयोग कुछ ‘मृत’ मतदाता अभी जीवित : ममता ने लगाया आरोप, बोली- जीवित लोगों को मृत बता रहा चुनाव आयोग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान जीवित लोगों को ‘मृत’ घोषित करने का आरोप लगाया।...
एसएमएस गोल्ड वास कप : विशाल के पंजे से कृष्णा पोलो फाइनल में पहुंची, कानोता पोलो को 7-5 से हराया 
आम आदमी पर फिर महंगाई की मार : घरेलू एलपीजी सिलेंडर 60 रुपये महांगा, वाणिज्यिक सिलेंडर में 114.50 रुपए की बढ़ोतरी
बिहार में बदलाव का केन्द्र की राजनीति पर होगा असर! : राजग के भीतर बदलेंगे समीकरण, तो कांग्रेस तलाशेगी संभावनाएं 
अजमेर में बाइपास पर हादसा : दुल्हन के रिश्तेदारों से भरी बस पलटी, चालक की मौत
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष महारावल लक्ष्मण सिंह की जयंती पर राजस्थान विधानसभा में पुष्पांजलि, अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने किया नमन
टी-20 विश्व कप 2026 : भारत-न्यूजीलैंड मैच से पहले होगा समापन समारोह, फाइनल से पहले अहमदाबाद में रिकी मार्टिन बिखेरेंगे जलवा