20 देशों की सुंदरियां पहुंचीं : सजा मिस ओशियन वर्ल्ड का मंच, अनंत महल में वेलकम सेरेमनी से हुआ आगाज

23 अगस्त को होगा ग्रैंड फिनाले

20 देशों की सुंदरियां पहुंचीं : सजा मिस ओशियन वर्ल्ड का मंच, अनंत महल में वेलकम सेरेमनी से हुआ आगाज
मिस ओशियन वर्ल्ड के समापन सप्ताह की शुरुआत। 23 अगस्त को मानसरोवर स्थित अनंत महल में ग्रैंड फिनाले। 20 देशों की प्रतिभागियों ने वेलकम सेरेमनी और अराइवल लुक में हिस्सा लिया। आगामी दिनों में देश सेरेमनी, फोटोजेनिक राउंड और जयपुर भ्रमण।

जयपुर। मिस ओशियन वर्ल्ड के समापन सप्ताह की शुरुआत रविवार से जयपुर में हुई। फ्यूजन ग्रुप के निदेशक योगेश मिश्रा निमिषा मिश्रा ने बताया कि आगामी 23 अगस्त को ग्रैंड फिनाले मानसरोवर स्थित अनंत महल में आयोजित किया जाएगा। आयोजन के पहले दिन 20 देशों की प्रतिभागियों की वेलकम सेरेमनी अराइवल लुक से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। सोमवार को देश सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी 20 देशों की प्रतिभागियों को अपने.अपने देश की पारंपरिक पोशाक पहनाई जाएगी।

फोटोजेनिक राउंड और जयपुर भ्रमण भी होगा खास: तीसरे दिन मंगलवार को फोटोजेनिक राउंड का आयोजन किया जाएगा। चौथे दिन जयपुर भ्रमण के माध्यम से यहां के ऐतिहासिक स्मारकों, संस्कृति और विरासत को दिखाया जाएगा।  विरासत हेरिटेज रेस्टोरेंट कूकस में राजस्थानी खान-पान से भी अवगत कराया जाएगा।

इन देशों की सुंदरियां पहुंचीं जयपुर : आयोजन के निदेशक एकता जैन सीपी राठौर के अनुसार जयपुर पहुंचने वाली प्रतिभागियों में यूनाइटेड किंगडम, जापान, दक्षिण सूडान, युगांडा, इंडोनेशिया, रूस, जिम्बाब्वे, भारत, बांग्लादेश, केन्या, कैमरून तथा हांगकांग जैसे देश शामिल रहे। जनरल मैनेजर लोकेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि मिस ओशियन वर्ल्ड 2023 की विजेता यूके की लौरा हडसन भी मुकुट हस्तांतरण समारोह के लिए विशेष रूप से जयपुर पहुंची हैं। यह आयोजन पर्यटन एवं सांस्कृतिक आदान-प्रदान गतिविधियों के तहत जयपुर में किया जा रहा है।

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना के तहत 06 से अधिक उद्योगों को अनुदान स्वीकृत, 580 करोड़ निवेश से 1699 रोजगार सृजन राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना के तहत 06 से अधिक उद्योगों को अनुदान स्वीकृत, 580 करोड़ निवेश से 1699 रोजगार सृजन
राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना के तहत छह से अधिक उद्यमों को विभिन्न प्रोत्साहन लाभ मंजूर। 580 करोड़ रुपए का वास्तविक...
रोम में वैश्विक मंच पर लोक प्रशासन और गवर्नेंस पर भारत का दृष्टिकोण रखेंगे मुख्य सचिव, 51वें ईजीपीए वार्षिक सम्मेलन में देंगे अध्यक्षीय संबोधन
त्योहारों में बढ़ेगी रेल सुविधा : जोधपुर-चैन्नई बीच एवं एमजी आर चैन्नई सेट्रल-जोधपुर स्पेशल रेलसेवा का संचालन
"वंदे मातरम्" को लेकर कांग्रेस पर Rajnath Singh का बड़ा निशाना, बोले- संविधान और देशभक्ति पर उठ रहे गंभीर सवाल
जयपुर में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, हाईवे से हटेंगे अवैध ढाबे और अतिक्रमण
भारत और सिंगापुर ने की रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा : उभरते क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जोर, संबंधों को मजबूत करने पर भी व्यक्त की सहमति
जीएसटी विभाग की चार प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 4.99 करोड़ की अनियमितता उजागर