मिस ओशन वर्ल्ड : गाउन राउंड में 20 देशों की सुंदरियों ने लिया हिस्सा, रैंप पर खूबसूरती, आत्मविश्वास और स्टाइल का प्रदर्शन

अंतरराष्ट्रीयय मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा

मिस ओशन वर्ल्ड : गाउन राउंड में 20 देशों की सुंदरियों ने लिया हिस्सा, रैंप पर खूबसूरती, आत्मविश्वास और स्टाइल का प्रदर्शन
अनंत महल में मिस ओशन वर्ल्ड 2026 फिनाले वीक के तहत गाउन राउंड हुआ। करीब 20 देशों की प्रतिभागियों ने रैंप पर खूबसूरती, आत्मविश्वास और स्टाइल का जलवा बिखेरा। 21 अगस्त को टैलेंट राउंड, 22 अगस्त को मिस फ्यूजन इंडिया और 23 अगस्त को मिस ओशन वर्ल्ड का ग्रैंड फिनाले होगा। प्रतियोगिता स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त समुद्र का संदेश देती है।

जयपुर। मिस ओशन वर्ल्ड 2026 के फिनाले वीक के अंतर्गत जयपुर स्थित अनंत महल में मंगलवार को भव्य गाउन राउंड का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश-विदेश से आईं प्रतिभागियों ने आकर्षक गाउन में रैंप पर अपनी खूबसूरती, आत्मविश्वास और स्टाइल का प्रदर्शन किया। इसी फिनाले वीक के दौरान मिस फ्यूजन इंडिया के विभिन्न राउंड भी आयोजित किए जा रहे हैं। इसकी विजेताओं को द मिस ग्लोब इंडिया, मिस प्लैनेट इंडिया और मिस ओशन इंडिया के रूप में अंतरराष्ट्रीयय मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।

आयोजक योगेश मिश्रा ने बताया कि बुधवार को सिटी पैलेस में पर्यटन एवं सांस्कृतिक आदान-प्रदान गतिविधि के तहत विदेशी और देशी प्रतिभागियों के लिए जयपुर शहर भ्रमण कराया जाएगा, जहां उन्हें जयपुर की समृद्ध विरासत और परंपरा से परिचित कराया जाएगा। 21 अगस्त को फिनाले-पूर्व गतिविधियों के अंतर्गत प्रतिभा राउंड होगा। इसके बाद 22 अगस्त को मिस फ्यूजन इंडिया का महाफिनाले और 23 अगस्त को मिस ओशन वर्ल्ड 2026 का महाफिनाले आयोजित होगा। मिस ओशन वर्ल्ड की निदेशिकाएं एकता जैन एवं सिपी राठौर ने बताया कि इस वर्ष लगभग बीस देशों की प्रतिभागी इस प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं। मिस ओशन वर्ल्ड द्वारा दुनिया भर में स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त समुद्र रखने का संदेश भी दिया जाता है।

Tags: countries

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर रहस्यमयी पोस्ट कर सियासी हलचल बढ़ा दी। उन्होंने...
एसएमएस में HLA-मिसमैच और ABO-मिसमैच के साथ बोन मैरो ट्रांसप्लांट सफल, बीमारी बढ़ने के बाद लिम्फॉइड ब्लास्ट फेज में पहुंच गया था मरीज
झालावाड़ में धरती में कंपन से दहशत, घरों से बाहर निकले ग्रामीण
आरपीएफ के ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’के तहत वर्ष 2026 में अब तक 414 बच्चों की मदद, 3 दिन में 9 बच्चों को रेस्क्यू कर परिजनों से मिलाया
महंगाई ने बिगाड़ा आम आदमी का बजट : सरकारी दावे जमीनी हकीकत से दूर, सैलजा ने कहा- लोग जरूरी खर्चों में कटौती करने को मजबूर
जीमने नहीं बुलाया तो चुनाव हरा दिया!’ हार के बाद भाजपा प्रत्याशी का पोस्ट से सियासी वार
कमल के गढ़ में ‘कांटा’! 17 की जमानत जब्त, 19 वार्डों में भाजपा तीसरे पायदान पर