हीट वेव का कहर, तपती धूप से बेहाल हुआ जनजीवन : राहत में जुटा निगम, प्रमुख चौराहों पर लगाएगा ग्रीन नेट; गर्मी के मौसम में सड़कों पर किया जाएगा छिड़काव

राहत कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी 

हीट वेव का कहर, तपती धूप से बेहाल हुआ जनजीवन : राहत में जुटा निगम, प्रमुख चौराहों पर लगाएगा ग्रीन नेट; गर्मी के मौसम में सड़कों पर किया जाएगा छिड़काव

जयपुर में तेज गर्मी से जनजीवन बेहाल है। नगर निगम ने प्रमुख चौराहों पर ग्रीन नेट, सड़कों पर पानी छिड़काव और आश्रय स्थलों पर कूलर की व्यवस्था शुरू की है। बेघर व राहगीरों के लिए राहत इंतजाम बढ़ाए जा रहे हैं। अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश, लोगों से सावधानी बरतने की अपील।

जयपुर। हीटवेव को लेकर नगर निगम ने लोगों को राहत देने के लिए व्यापक इंतजाम करना शुरू कर दिया है। शहर के प्रमुख चौराहों पर रेड लाइट के दौरान रुकने वाले वाहन चालकों के लिए ग्रीन नेट लगाने के साथ ही सड़कों पर पानी का छिड़काव कर राहत दी जा रही है। शहर में संचालित आश्रय स्थलों पर भी पर्याप्त इंतजाम करना शुरू कर दिया है। पिछले कई दिनों से दिन में तापमान में आई अचानक तेजी से जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। इसमें विशेषकर बेघर, श्रमिकों, बेसहारा और राहगीरों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा हे। नगर निगम ऐसे लोगों को राहत प्रदान करने के लिए शहर में आश्रय स्थल संचालित कर रहा है। इन आश्रय स्थलों पर निगम ने गर्मी के राहत के लिए कूलरों का भी विशेष इंतजाम किया है।

इसके अलावा शहर के मुख्य चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर ग्रीन शेड लगाए जाएंगे, जिससे ट्रैफिक सिग्नल पर रुकने वाले वाहन चालकों, पैदल यात्रियों और ठेला चालकों को सीधी धूप से राहत मिल सकेंगी। निगम द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर पानी के टैंकर और प्याऊ की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा रही है। 

राहत कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी 

निगर निगम अधिकारियों ने बताया कि सभी जोन उपायुक्तों को निर्देश दिए गए हैं कि राहत कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। जरूरत पड़ने पर रैन बसेरों की संख्या और सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। निगम प्रशासन ने नागरिकों से भी अपील की है कि दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें, पर्याप्त पानी पिएं और जरूरतमंद लोगों की सहायता करें।

Read More पीएचसी को एक ही पारी में करने की उठी मांग, दो पारी व्यवस्था के प्रस्ताव का चिकित्सक संघ ने किया विरोध

इन स्थानों पर संचालित है आश्रय स्थल क्षमता

Read More टीकाराम पालीवाल की जयंती पर दी श्रद्धांजलि : किसान हित में भूमि सुधारों की थी ऐतिहासिक पहल, उनके विकास के प्रति समर्पण प्रेरणादायक

  • गांधी घर बांगड़ अस्पताल परिसर   : 70         
  • लालकोठी महिला छात्रावास के पीछे  : 40
  • स्टेडियम रोड सांगानेर स्थित नगर निगम का पुराना भवन : 50
  • थड़ी मार्केट अग्रवाल फार्म हाजरीगाह  : 50
  • जगतपुरा रेलवे स्टेशन    :  30
  • पुराना पंचायत भवन भांकरोटा   :   30
  • झालाना बाईपास : 50
  • शहीद भगत सिंह पार्कआदर्श नगर : 30
  • रेलवे स्टेशन के पास सदर थाने के पीछे   :   70
  • दूध मंडी पानीपेच तिराहा (ट्रांसजेंडर)      :   50
  • नगर निगम पुराना विद्याधर नगर जोन कार्यालय    :    40
  • गोविंद देवजी मंदिर के पास जनता मार्केट :  40
  • गर्मी के मौसम में बढ़ती तपिश से लोगों को राहत प्रदान करने के लिए सड़कों पर पानी का छिड़काव करने के साथ ही प्रमुख टेÑेफिक सिग्नल लाईटों पर ग्रीन नेट लगाने का काम भी शुरू किया जाएगा, जिससे वाहन रुकने पर वाहन चालकों के साथ ही पैदल यात्रियों को राहत मिल सके।

ओम कसेरा, आयुक्त, नगर निगम जयपुर

Read More टोल पर CBN का बड़ा एक्शन : लहसुन के बैगों में छिपाकर रखा 938 किलो डोडा चूरा पकड़ा, 3 आरोपी गिरफ्तार

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

तपता राजस्थान, दबाव में बिजली तंत्र तपता राजस्थान, दबाव में बिजली तंत्र
राजस्थान की पहचान लंबे समय तक उसकी तपती गर्मी, विस्तृत मरुस्थल और कठोर जलवायु से जुड़ी रही है, लेकिन बदलते...
घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती तेजी: सेंसेक्स में 500 अंक की बढ़त, इन कंपनियों पर रखें नजर
नाके पर निगरानी, हर वाहन पर नजर : अपराध कर फरार होने की कोशिश की तो तुरंत दबोचे जाएंगे बदमाश, 40 नाकाबंदी पॉइंट और 200 पुलिसकर्मी, रोज 500 वाहनों की जांच
एडवोकेट और साधुओं की कार टकराई : बाउंसरों ने अधिवक्ता को पीटा, वीडियो बना रहे होमगार्ड जवान को गाड़ी में डाला; DELETE करने के बाद छोड़ा
हीट वेव का कहर, तपती धूप से बेहाल हुआ जनजीवन : राहत में जुटा निगम, प्रमुख चौराहों पर लगाएगा ग्रीन नेट; गर्मी के मौसम में सड़कों पर किया जाएगा छिड़काव
प्रदेश में गर्मी के तीखे तेवर बरकरार : सूरज गरमाया, झुलसी काया; आज भी जयपुर सहित एक दर्जन जिलों में आंधी और बारिश के आसार
बंगाल विधानसभा चुनाव का दूसरा चरण : 142 सीटों के लिए मतदान जारी, ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी के बीच मुख्य मुकाबला