दीपावली पर लक्ष्मी पूजन के लिए सिर्फ 12-12 मिनट के दो खास मुहूर्त, जानें सही समय

क्ष्मी पूजन का महामुहूर्त तय

दीपावली पर लक्ष्मी पूजन के लिए सिर्फ 12-12 मिनट के दो खास मुहूर्त, जानें सही समय
दीपावली पर महालक्ष्मी पूजन के लिए इस बार दो विशेष शुभ मुहूर्त रहेंगे। ज्योतिषाचार्य डॉ. महेन्द्र मिश्रा के अनुसार शाम 6:16 से 6:28 और 6:52 से 7:05 बजे तक पूजा करना श्रेष्ठ रहेगा। व्यापारियों के लिए बही-खाता पूजन का शुभ समय रात 12:34 से 2:50 बजे तक रहेगा।

जयपुर। दीपावली पर श्रेष्ठ मुहूर्त में घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर महालक्ष्मी की पूजा-अर्चना की जाएगी। ज्योतिषाचार्य डॉ. महेन्द्र मिश्रा के अनुसार, लक्ष्मी पूजन का विशेष शुभ समय शाम 6.16 से 6.28 बजे और 6.52 से 7.05 बजे तक रहेगा। इस दौरान प्रदोष काल, स्थिर वृषभ लग्न और कुंभ राशि के स्थिर नवांश का संयोग रहेगा।

प्रदोष काल शाम 5.30 से रात 8.14 बजे तक और वृषभ लग्न शाम 6.30 से रात 8.01 बजे तक रहेगा। व्यापारियों के लिए सिंह लग्न में बही-खाता पूजन की परंपरा है, जिसका समय रात 12.34 से 2.50 बजे तक है। चौघड़िया के अनुसार शाम 5.36 से रात 10.32 बजे तक शुभ, अमृत और चर चौघड़िया में भी पूजन किया जा सकेगा।

Tags: diwali

Post Comment

Comment List

Latest News

स्वच्छता व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, सेंसर और आईओटी तकनीक से होगी कचरे की निगरानी स्वच्छता व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, सेंसर और आईओटी तकनीक से होगी कचरे की निगरानी
रेलवे स्टेशन पर अब कचरे की निगरानी स्मार्ट तकनीक से होगी। उत्तर पश्चिम रेलवे ने 240 लीटर क्षमता वाला स्मार्ट...
दीपावली स्नेह मिलन में पहुंचे सीएम, कार्यकर्ताओं से बोले- योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं
देशभर में रेलवे के 12 हजार से अधिक भवनों पर लगाए रूफटॉप सोलर सिस्टम, उपराष्ट्रपति ने रेल मंत्रालय को पीएम सूर्य घर एक्सीलेंस अवार्ड से किया सम्मानित
खड़गे से राहुल तक... दीपावली पर किसके संदेश में छिपा खास सियासी संदेश?
त्योहारों पर 129 स्पेशल ट्रेनों के 961 फेरे, 140 अतिरिक्त कोच से सफर आसान
केंद्र ने ई-20 पर कर्नाटक सरकार के दावों को किया खारिज, परीक्षण की पद्धति पर उठाए सवाल
हाईकोर्ट ने निचली कोर्ट की कार्यशैली पर उठाए सवाल, पीठासीन अधिकारी और रीडर्स को ट्रेनिंग की बताई जरूरत