भजनलाल ने महिलाओं के साथ सुनी मन की बात, महिला सशक्तीकरण और नशामुक्त युवा सहित विभिन्न मुद्दों पर प्रधानमंत्री ने रखे विचार

समाज में जनभागीदारी के माध्यम से हो रहे बदलावों को किया रेखांकित

भजनलाल ने महिलाओं के साथ सुनी मन की बात, महिला सशक्तीकरण और नशामुक्त युवा सहित विभिन्न मुद्दों पर प्रधानमंत्री ने रखे विचार
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर महिलाओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 137वें एपिसोड को सुना। प्रधानमंत्री ने महिला सशक्तीकरण, नशामुक्त युवा और जनभागीदारी से बदलाव जैसे मुद्दों पर संवाद किया। शर्मा ने कहा कि डबल इंजन सरकार युवाओं, महिलाओं समेत हर वर्ग के विकास और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर महिलाओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 137वां एपिसोड सुना। इस दौरान प्रधानमंत्री ने महिला सशक्तीकरण, नशामुक्त युवा सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर देशवासियों से संवाद किया। प्रधानमंत्री ने मन की बात में देश के अलग-अलग क्षेत्रों में लोगों की ओर से किए जा रहे सकारात्मक प्रयासों और उनके जीवन में आए बदलावों की जानकारी भी साझा की। उन्होंने समाज में जनभागीदारी के माध्यम से हो रहे बदलावों को रेखांकित किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार प्रदेश के प्रत्येक वर्ग के विकास और कल्याण के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। सरकार का प्रयास है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और युवाओं, महिलाओं सहित सभी वर्गों को आगे बढ़ने के अवसर मिले।

Tags: bhajanlal

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

भाजपा राज में दलितों के सम्मान और सुरक्षा पर गंभीर सवाल : खड़गे के मंच का कथित शुद्धिकरण चिंताजनक, सैलजा ने कहा- घटना ने जातिगत भेदभाव की मानसिकता पर छेड़ी बहस भाजपा राज में दलितों के सम्मान और सुरक्षा पर गंभीर सवाल : खड़गे के मंच का कथित शुद्धिकरण चिंताजनक, सैलजा ने कहा- घटना ने जातिगत भेदभाव की मानसिकता पर छेड़ी बहस
सैलजा ने बदायूं में दलित युवक की हिरासत में मौत और हल्द्वानी में खड़गे के कार्यक्रम स्थल के कथित शुद्धिकरण...
नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा विधि प्रकोष्ठ की बैठक : चुनावी प्रक्रिया और कानूनी पहलुओं पर मंथन, कार्यकर्ताओं को दी जिम्मेदारियां
तिब्बत में भू-स्खलन से 16 लोगों की मौत : 546 अब भी लापता, 261 विदेशी नागरिकों से टूटा संपर्क
भजनलाल ने महिलाओं के साथ सुनी मन की बात, महिला सशक्तीकरण और नशामुक्त युवा सहित विभिन्न मुद्दों पर प्रधानमंत्री ने रखे विचार
राकांपा शरद पवार की थी, है और रहेगी : सुप्रिया ने साधा सरकार पर निशाना, कहा- पार्टी का चुनाव चिह्न और पहचान धोखे से छीनी
भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने सुनी मन की बात, मदन राठौड़ सहित पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
UP में 6 साल की बच्ची से दरिंदगी और हत्या... अखिलेश बोले- ‘रूह कंपाने वाली घटना’