भजनलाल शर्मा ने की भगवान शिव की पूजा, प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की

परंपरागत विधियों का पालन किया

भजनलाल शर्मा ने की भगवान शिव की पूजा, प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की

प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की। पूजन में विशेष रूप से बेलपत्र, पंचामृत, धतूरा, भस्म एवं रुद्राभिषेक जैसी परंपरागत विधियों का पालन किया गया।

जयपुर। श्रावण मास के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास स्थित राज राजेश्वरी मंदिर में भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना की। यह पूजा श्रावण मास के द्वितीय सोमवार एवं एकादशी के विशेष संयोग पर सम्पन्न हुई। मुख्यमंत्री ने मंत्रोच्चार और वैदिक विधियों के अनुसार भगवान शिव का अभिषेक व पूजन किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की। पूजन में विशेष रूप से बेलपत्र, पंचामृत, धतूरा, भस्म एवं रुद्राभिषेक जैसी परंपरागत विधियों का पालन किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रावण मास भगवान शिव की भक्ति का विशेष महीना है और यह आध्यात्मिक ऊर्जा से भरने वाला समय होता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ईश्वर की कृपा से प्रदेश में सुख-शांति और विकास की गति और तेज होगी। पूजा के पश्चात उन्होंने मंदिर परिसर में उपस्थित पुजारियों और भक्तों से भी संवाद किया तथा आशीर्वाद प्राप्त किया।

Tags: bhajanlal

Post Comment

Comment List

Latest News

एसआईआर को लेकर अखिलेश ने केंद्र सरकार पर उठाए सवाल, बोलें-चुनावी गणित होगा प्रभावित एसआईआर को लेकर अखिलेश ने केंद्र सरकार पर उठाए सवाल, बोलें-चुनावी गणित होगा प्रभावित
यूपी में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने...
मेले में दिखा कला, संस्कृति और सामुदायिक उत्सव का संगम, ग्रेट हार्ट आश्रम से आए 150 बच्चों ने आयोजन में लिया भाग
रघु सिन्हा आईटीएफ मास्टर्स टेनिस प्रतियोगिता सम्पन्न, रियाज और विभा ने जीते तिहरे खिताब
दिल्ली-NCR में 40 उड़ानें रद्द, 4 डायवर्ट, AQI 466 तक पहुंचा
उर्स की तैयारियां तेज : जगमगाया दरगाह परिसर पुनर्निमित सबीली गेट से आवाजाही शुरू, उर्स का झंडा 17 को चढ़ेगा
जानें राज काज में क्या है खास 
आखिर क्यों अजित पवार ने फिर बनाई आरएसएस से दूरी? सामने आई चौकाने वाली वजह