कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 

ये लोग अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते। अभी तो दिख रहे हैं, बाद में कही नहीं दिखेंगे, क्योंकि कर्म को ठीक करना होगा। 

कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 

ये लोग अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते। अभी तो दिख रहे हैं, बाद में कही नहीं दिखेंगे, क्योंकि कर्म को ठीक करना होगा। 


जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस नेताओं के दो साल बनाम पांच साल संबंधी बयानों पर पलटवार करते हुए कहा है कि जो कांग्रेस पार्टी संसद से पंचायत तक रहती थी, उसके कर्मों, भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण नीति, झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया । कांग्रेस वह बीमारी है, जो जिसके साथ होती है उसे भी ले डूबती हैं। शर्मा ने यहां जलमहल की पाल पर आयोजित राज्य स्तरीय स्वच्छता जागरूकता एवं श्रमदान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि वह दो साल बना पांच साल पर कांग्रेस के लोगों से कहना चाहते हैं कि उन्हें दो साल और पांच साल के काम को देखना चाहिए और जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वह बीमारी है, जो दूसरे के साथ चली जाती है, उसको भी ले डूबती हैं। कांग्रेस जहां छोटे-छोटे दलों के साथ प्रदेशों में समझौता करती है, तो उस दल को भी ले डूबती हैं। ये लोग अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते। अभी तो दिख रहे हैं, बाद में कही नहीं दिखेंगे, क्योंकि कर्म को ठीक करना होगा। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग भ्रष्टाचार, घोटाले, लूट एवं तुष्टिकरण की बात करते हैं, कभी ईवीएम पर दोष लगाते हैं तो कभी वोट चोरी की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव परिणाम को देख लिया  लेकिन फिर भी नहीं समझ रहे है। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार अपने पांच साल के शासन में वह काम नहीं  कर पायी जिसे   हमारी सरकार ने दो साल में ही कर दिया हैं। उन्होंने कहा Þहम जो संकल्प पत्र लेकर आये थे उसे 70 प्रतिशत पूरा कर लिया गया हैं और हर योजना को  आगे बढाया हैं । उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग कहते हैं कि उन्हें यह अंतर नहीं दिख रहा है, लेकिन गत दो साल में जो परीक्षाएं हुई उसमें एक भी पेपर लीक नहीं हुआ और भ्रष्टाचारी जेल जा रहे हैं, क्या यह अंतर नहीं दिख रहा है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिसने भी भ्रष्टाचार किया हैं, उसे छोड़ा नहीं जायेगा। जनता का पैसा जनता, गरीब और योजना के हित में लगना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह स्पष्ट कहना चाहते हैं कि दो साल में कोई भ्रष्टाचार नहीं हुआ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 11 वर्ष हो गए, लेकिन कोई भ्रष्टाचार नहीं ,जबकि कांग्रेस की भ्रष्टाचार की कहानी आज की नहीं हैं।  अब जनता जागरुक हो गई हैं और ये भ्रष्टाचार चलने वाला नहीं हैं। 

Tags: bhajanlal

Post Comment

Comment List

Latest News

ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च
राजस्थान लंबे समय से पानी की कमी से जूझता रहा जिससे न केवल आम जनजीवन प्रभावित होता है बल्कि ग्रामीण...
उन्नाव रेप: कुलदीप सेंगर को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, पिता की मौत मामले में सज़ा निलंबित करने से इनकार
ट्रंप का लीक पत्र: 'नोबेल नहीं मिला, अब शांति मेरी प्राथमिकता नहीं, ग्रीनलैंड पर चाहिए पूर्ण नियंत्रण'
मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से हो रहा आर्थिक सशक्तीकरण, समाज के वंचित तबके को रियायती ऋण देकर आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बना रही राज्य सरकार
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: कर्नल सोफिया कुरैशी मामले में मंत्री विजय शाह पर 2 हफ्ते में फैसला ले सरकार
21 जनवरी को मंत्रिमंडल  की बैठक, विधानसभा में रखे जाने वाले कानूनों को मंजूरी मिलने के असर
'धमकियों से डरने वाले नहीं...',ग्रीनलैंड तनाव, यूक्रेन के लिए खतरे का संकेत