भजनलाल ने बैसाखी पर दी लोगों को शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व किसानों के अथक परिश्रम का प्रतीक
शर्मा ने अन्नदाता किसानों के पुरुषार्थ और उनके अथक परिश्रम का प्रतीक यह पर्व सभी के जीवन में समृद्धि, उल्लास और नवीन ऊर्जा का संचार करने की कामना की।
शर्मा ने अन्नदाता किसानों के पुरुषार्थ और उनके अथक परिश्रम का प्रतीक यह पर्व सभी के जीवन में समृद्धि, उल्लास और नवीन ऊर्जा का संचार करने की कामना की।
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नई उमंग और नई फसल के स्वागत के प्रतीक पर्व बैसाखी की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर शर्मा ने अन्नदाता किसानों के पुरुषार्थ और उनके अथक परिश्रम का प्रतीक यह पर्व सभी के जीवन में समृद्धि, उल्लास और नवीन ऊर्जा का संचार करने की कामना की।
इसके अलावा मुख्यमंत्री ने जलियांवाला बाग हत्याकांड की वर्षगांठ पर अमर शहीदों को नमन किया और मां भारती की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले इन अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि इन शहीदों का अमर बलिदान चिरकाल तक हर भारतवासी के हृदय में राष्ट्र सेवा की ज्योति जागृत करता रहेगा।
Comment List