भजनलाल शर्मा ने किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान : ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना, योजनाओं के क्रियान्वयन का लिया फीडबैक

गांव की गलियों में किया भ्रमण

भजनलाल शर्मा ने किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान : ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना, योजनाओं के क्रियान्वयन का लिया फीडबैक
तिलानेश गांव में किसानों के साथ खेतों में निराई-गुड़ाई कर प्राकृतिक व उन्नत खेती अपनाने का संदेश दिया। ग्रामीणों से संवाद कर योजनाओं का फीडबैक लिया, बच्चों को चॉकलेट बांटी और पौधारोपण किया। गांव के लिए पुस्तकालय, 1.18 करोड़ की सड़क व शिवसागर तालाब सौंदर्यीकरण की घोषणा करते हुए अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

नागौर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को किसानों के साथ फसलों का अवलोकन कर उनसे उन्नत एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान किया। शर्मा ने नागौर जिले में गांव की गलियों, खेतों और सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर ग्रामीणों से सहज एवं आत्मीय संवाद किया तथा उनकी समस्याओं, सुझावों और अपेक्षाओं को गंभीरता से सुना। मुख्यमंत्री सबसे पहले खेतों में पहुंचे जहां उन्होंने किसानों के साथ फसलों का अवलोकन किया। उन्होंने खेती की वर्तमान स्थिति, उपज, सिंचाई व्यवस्था, कृषि लागत और किसानों के समक्ष आने वाली चुनौतियों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने खेत में किसानों के साथ निराई-गुड़ाई की। उन्होंने किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाने, उन्नत एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने तथा राज्य और केंद्र सरकार की किसान हितैषी योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। साथ ही योजनाओं के क्रियान्वयन और उनके प्रभाव का फीडबैक भी प्राप्त किया।

शर्मा सुबह गांव की गलियों में पैदल भ्रमण किया और घर-घर ग्रामीणों से मिले। उन्होंने महिलाओं से स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता, आजीविका एवं राजीविका गतिविधियों पर चर्चा की। युवाओं से शिक्षा, कौशल विकास, स्वरोजगार और रोजगार के अवसरों को लेकर संवाद किया। बुजुर्गों से सामाजिक सुरक्षा पेंशन एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलने की जानकारी ली, इस दौरान मुख्यमंत्री ने बच्चों को स्नेहपूर्वक दुलार कर चॉकलेट वितरित की और उनकी पढ़ाई तथा भविष्य की आकांक्षाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह और उल्लास देखने को मिला। प्रात: गांव में सुबह की सैर के दौरान विभिन्न स्थानों पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।

मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में सहकारिता की शाखा स्थापित कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाया जा रहा है, जबकि राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) के माध्यम से लाखों महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनकर परिवार और समाज में नयी पहचान स्थापित कर रही हैं। शर्मा ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत गांव के शिवसागर तालाब की पाल पर पौधारोपण भी किया और ग्रामीणों से हर परिवार द्वारा सरोवर की पाल पर एक पेड़ लगाने और उसके संरक्षण करने की अपील की। इसके बाद उन्होंने मंदिर में दर्शन कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

ग्रामीणों के साथ चाय पर आयोजित चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने गांव के विकास से जुड़े सुझाव सुने और तिलानेश के समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं की। उन्होंने गांव में पुस्तकालय सह अटल ज्ञान केंद्र की स्थापना, रामसरी गांव से जोबनेर-बुटाटी राज्य राजमार्ग तक 1.18 करोड़ रूपये की लगत से डामर सड़क निर्माण तथा गांव के शिवसागर तालाब के सौंदर्यीकरण की घोषणा की। साथ ही ग्रामीणों द्वारा जलभराव सहित विभिन्न स्थानीय समस्याओं को उठाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र एवं प्रभावी समाधान के निर्देश दिये।

Read More दलाई लामा और मलाला जैसी हस्तियों की सूची में शामिल हुआ राजस्थान का नाम, डॉ. ईशान शिवानंद की किताब को मिला अमेरिका का प्रतिष्ठित नॉटिलस गोल्ड अवार्ड

 

Read More विश्व सर्प दिवस पर सर्प संरक्षण एवं सर्पदंश प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन, सुरक्षित रेस्क्यू के लिए दिए गए किट

Tags: bhajanlal

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बदरीनाथ-केदारनाथ यात्रा होगी सुगम : 900 मीटर लंबी सुरंग तैयार, संचालन के बाद वाहनों की आवाजाही होगी अधिक व्यवस्थित बदरीनाथ-केदारनाथ यात्रा होगी सुगम : 900 मीटर लंबी सुरंग तैयार, संचालन के बाद वाहनों की आवाजाही होगी अधिक व्यवस्थित
यात्रा को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। ऋषिकेश-बदरीनाथ और केदारनाथ हाईवे को जोड़ने वाली 900 मीटर लंबी सुरंग बनकर...
सचिन पायलट ने ली अधिकारियों की बैठक : विकास कार्यो को लेकर की समीक्षा, कार्य को जल्द खत्म करने के दिए निर्देश
भजनलाल शर्मा ने किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान : ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना, योजनाओं के क्रियान्वयन का लिया फीडबैक
शिवकुमार ने मल्लिकार्जुन खड़गे से की मुलाकात : मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों को मिली हवा, पार्टी को मजबूत करने की रणनीतियों पर की चर्चा
पेट दर्द की साधारण शिकायत निकली दुर्लभ बीमारी, एसएमएस में महिला की दूरबीन सर्जरी
पेपर लीक ने कई परिवारों से छीने बच्चे : परीक्षा व्यवस्था को नए सिरे से व्यवस्थित बनाने की आवश्यकता, राहुल गांधी बोले- बच्चों को मिले सुरक्षा
एशियन पैरा ओलंपिक थ्रोबॉल अभियान में सेवा का रंग, खिचड़ी प्रसादम् वितरण से दिया सेवा और समरसता का संदेश