भजनलाल शर्मा ने हीरापुरा से रोडवेज की 207 नई बसों को दिखाई हरी झंडी : 79 नॉन एसी स्टार लाइन और 28 एसी बसें शामिल, प्रदेश के विभिन्न रूट्स पर बेहतर और आधुनिक परिवहन सुविधा होगी उपलब्ध

सीएम ने बस का अंदर से निरीक्षण किया

भजनलाल शर्मा ने हीरापुरा से रोडवेज की 207 नई बसों को दिखाई हरी झंडी : 79 नॉन एसी स्टार लाइन और 28 एसी बसें शामिल, प्रदेश के विभिन्न रूट्स पर बेहतर और आधुनिक परिवहन सुविधा होगी उपलब्ध

राजस्थान रोडवेज को बड़ा संबल मिला। हीरापुरा टर्मिनल पर सीएम भजनलाल शर्मा ने 207 नई बसों को हरी झंडी दिखाई और निरीक्षण किया। इनमें 100 ब्ल्यू लाइन, 79 नॉन एसी और 28 एसी बसें शामिल हैं। 700 महिला सड़क सुरक्षा अग्रदूतों को हेलमेट भी दिए गए, जिससे सुरक्षा को बढ़ावा मिलेगा।

जयपुर। राजस्थान रोडवेज के सर्विस मॉडल को मजबूत बनाने की दिशा में गुरुवार को बड़ा कदम उठाया गया। हीरापुरा बस टर्मिनल पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नई अनुबंधित बसों को पूजन के बाद हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सुबह 10:00 बजे हीरापुरा बस टर्मिनल पर पहुंचे। उन्होंने बसों की विधिवत पूजन की। इसके बाद उन्होंने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सीएम ने बस का अंदर से निरीक्षण किया।

इन बसों में 100 ब्ल्यू लाइन एक्सप्रेस, 79 नॉन एसी स्टार लाइन और 28 एसी बसें शामिल हैं, जो प्रदेश के विभिन्न रूट्स पर बेहतर और आधुनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराएंगी। नई बसों के संचालन से यात्रियों को अधिक आरामदायक, सुरक्षित और समयबद्ध यात्रा का लाभ मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए 700 महिला सड़क सुरक्षा अग्रदूतों को हेलमेट भी वितरित किए गए। यह पहल राज्य में सड़क हादसों को कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

इस मौके पर डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा, केबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल, सांसद मंजू शर्मा, रोडवेज चेयरमैन भास्कर . सावंत, परिवहन सचिव शुचि त्यागी तथा परिवहन आयुक्त एवं रोडवेज एमडी पुरुषोत्तम शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। सीएम ने मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदेश की जनता को भारतीय नववर्ष की शुभकामना दी। डिप्टी सीएम डॉ प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि दो साल में करीब एक हजार बसे बेड़े में शामिल की गई है। इनसे जनता को सुविधा मिल सकेगी। बैरवा ने सड़क सुरक्षा के लिए शपथ दिलाई।

Tags: bhajanlal

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: टीएमसी ने 74 मौजूदा विधायकों का टिकट काटा, चुनावी मैदान में 47 मुस्लिम प्रत्याशी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: टीएमसी ने 74 मौजूदा विधायकों का टिकट काटा, चुनावी मैदान में 47 मुस्लिम प्रत्याशी
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भवानीपुर से चुनाव लड़ने की घोषणा कर सुवेंदु अधिकारी को सीधी चुनौती दी है। टीएमसी ने...
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की चैत्र नवरात्र स्थापना पर पूजा-अर्चना: प्रदेशवासियों के स्वस्थ, सुखी एवं समृ़द्ध जीवन की प्रार्थना की; वृक्षों पर पक्षियों के लिए परिंडे भी बांधें
परिवहन विभाग के राजस्व में 724 करोड़ की बढ़ोतरी, कुल लक्ष्य 9860 करोड़ रुपए निर्धारित
जेडीए अपने रीजन में शामिल नए इलाकों में नहीं करे कोई निर्माण, हाईकोर्ट ने सचिव और जिला कलेक्टर से किया जवाब तलब
ईरान को भीषण झटका: इजरायजी हमले में खुफिया मंत्री इस्माइल खतीब की 'शहादत' की मौत, ईरानी राष्ट्रपति पेज़े​शकियन ने की पुष्टि, जताया शोक
पीएम मोदी, खरगे और प्रियंका गांधी ने दी देशवासियों को नवरात्र महापर्व की शुभकामनाएं: साहस, आत्मविश्वास, सेवा और सामूहिक राष्ट्र निर्माण के मूल्यों पर दिया जोर
उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन चाक-चौबंद : 1170 केन्द्रों पर 7.70 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल, मुख्य सचिव ने परीक्षा को सुरक्षा के साथ संपन्न कराने के दिए निर्देश