भजनलाल शर्मा ने चाय की थड़ी पर किया लोगों से संवाद : युवाओं को दी शिक्षा और कौशल विकास के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा, आमजन की सुनीं समस्याएं

थड़ी को कुछ देर के लिए जनसंवाद का केंद्र बना दिया

भजनलाल शर्मा ने चाय की थड़ी पर किया लोगों से संवाद : युवाओं को दी शिक्षा और कौशल विकास के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा, आमजन की सुनीं समस्याएं

मुख्यमंत्री ने आमजन की समस्याएं भी सुनीं और भरोसा दिलाया कि सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री के सहज और सरल व्यवहार की सराहना की।

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने वाटिका क्षेत्र से लौटते समय सड़क मार्ग पर एक साधारण चाय की दुकान पर रुककर कुल्हड़ में चाय पी और आमजन से आत्मीय संवाद किया। मुख्यमंत्री के अचानक रुकने से वहां मौजूद लोग उत्साहित हो उठे। चाय की थड़ी पर मुख्यमंत्री ने महिलाओं, बच्चों और छात्राओं से बातचीत कर उनकी पढ़ाई, परिवार और दैनिक जीवन से जुड़ी जानकारी ली। उन्होंने युवाओं से भी संवाद करते हुए उन्हें शिक्षा और कौशल विकास के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा दी।

मुख्यमंत्री ने आमजन की समस्याएं भी सुनीं और भरोसा दिलाया कि सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री के सहज और सरल व्यवहार की सराहना की। अचानक हुए इस संवाद ने चाय की छोटी सी थड़ी को कुछ देर के लिए जनसंवाद का केंद्र बना दिया।

Tags: bhajanlal

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ